A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निया शर्मा किसे करती हैं डेट, अपने रिश्ते को 'मीडिया रिलेशनशिप' क्यों नहीं बनाना चाहती हैं अभिनेत्री? जानें

निया शर्मा किसे करती हैं डेट, अपने रिश्ते को 'मीडिया रिलेशनशिप' क्यों नहीं बनाना चाहती हैं अभिनेत्री? जानें

अक्सर ही एक्ट्रेस निया शर्मा फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा निया अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में रहती हैं।

NIA SHARMA- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NIASHARMA90 NIA SHARMA

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। अक्सर ही एक्ट्रेस फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा निया अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में रहती हैं। 

निया शर्मा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके रिलेशनशिप की अफवाहें आए दिनों सामने आती रहती हैं। ऐसी अटकलें हैं कि निया 'ट्विस्टेड' को-एक्टर राहुल सुधीर को डेट कर रही हैं।

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, निया ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में राज खोला। उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों को लेकर कभी भाग्यशाली नहीं रही हूं, और इसलिए मैं इसके बारे में बहुत आश्वस्त होने से पहले कुछ भी नहीं करना चाहती। मैंने मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरों के आने के बाद लोगों  जोड़े को टूटते देखा है। व्यक्तिगत रूप से, मैं अपने रिश्ते को 'मीडिया रिलेशनशिप' नहीं बनाना चाहती। पहले, मैं यह देखना चाहता हूं कि हमारा रिलेशनशिप कैसा है, यह सुनिश्चित होने के बाद, मैं शायद इस बारे में सोशल मीडिया पर बताऊं।" 

निया वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' ज़ी 5 में नजर आ रही हैं। यह सीरीज 26 फरवरी से स्ट्रीम की जा रही है।

यहां पढ़ें

Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक खुद को एक बायोपिक अवतार में भी देखना चाहती हैं

...जब ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'निक्की तंबोली औकात में रह', फिर आया बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट का ये जवाब