1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

 Published : Mar 19, 2021 02:00 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 02:08 pm IST

निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

bigg boss 14 contestant nikki tamboli tests coronavirus positive - India TV Hindi
Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना Image Source : INSTAGRAM: NIKKI TAMBOLI

रिएलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन से लोकप्रियता हासिल करने वाली निक्की तंबोली कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा- 'आज सुबह मेरी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर की सलाह पर सभी एहतियात बरत रही हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए थे, मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि वो भी अपना कोविड टेस्ट करा लें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। सुरक्षित रहिए और हमेशा मास्क पहनिए। हाथों को सैनिटाइज करिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए।'

निक्की के इस पोस्ट के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी सेहत के लिए दुआ मांग कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर अभिनव शुक्ला, मनु पंजाबी सहित कई हस्तियों ने कमेंट किया है। 

आपको बता दें कि बिग बॉस का 14वां सीजन रुबीना दिलैक ने जीता था। उन्होंने राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली और अली गोनी को मात दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन