1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ...जब ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'निक्की तंबोली औकात में रह', फिर आया बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट का ये जवाब

...जब ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा 'निक्की तंबोली औकात में रह', फिर आया बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट का ये जवाब

 Published : Mar 19, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 12:56 pm IST

बिग बॉस के खत्म हो जाने के बाद अभिनेत्री कई इंटरव्यू दे रही हैं, जिससे हाल ही में जैस्मीन भसीन और अली गोनी के प्रशंसकों को परेशानी हुई।

NIKKI TAMBOLI- India TV Hindi
NIKKI TAMBOLI Image Source : INSTAGRAM/@NIKKI_TAMBOLI

बिग बॉस 14 में आखिरी बार नजर आईं निक्की तंबोली शो के फाइनलिस्ट में से एक थीं और उन्होंने पहले एपिसोड से ही साथी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी। शो समाप्त होने के बाद अभिनेत्री कई इंटरव्यू दे रही हैं, जिससे हाल ही में जैस्मीन भसीन और एली गोनी के प्रशंसकों के साथ थोड़ी परेशानी हुई। इंटरव्यू के दौरान, निक्की तंबोली के जवाबों ने काफी विवाद पैदा किया और अभिनेत्री ट्विटर पर ट्रोल भी होने लगीं।

अपने इंटरव्यू के दौरान निक्की ने कहा कि यदि अली गोनी जैस्मिन के साथ ब्रेकअप कर लें तो मुझे उन्हें डेट करने में कोई गुरेज नहीं होगी। उनका ऐसा कहना था और अली-जैस्मिन के फैंस ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। निक्की ने अपने इंटरव्यू में राहुल वैद्य को लेकर भी टिप्पणी की थी। निक्की की ये बाद राहुल के फैंस को भी अच्छी नहीं लगी। 

ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा, 'निक्की तंबोली औकात में रह'। अभिनेत्री इस ट्रेंड के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ''ओह wow!' यह या वो, घृणा या प्यार, कुछ लोगों को देखकर खुशी होती है कि उन्हें मेरे बारे में बात करने के लिए इतना समय है! ये भी पेड करवाया है?''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन