Happy Birthday Remo D'souza: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज 49 साल के हो गए। रेमो 2 अप्रैल 1097 को बेंगलुरु में पैदा हुए थे, रेमो ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। हालांकि अपना पैशन फॉलो करने के चक्कर में रेमो पढ़ाई छोड़कर मुंबई भाग आए। रेमो ने डांस की ट्रेनिंग नहीं ली, मगर माइकल जैक्सन को फॉलो करते हुए वो काफी अच्छा डांस करने लगे। कहते हैं कि इंसान में लगन हो और कुछ करने की चाह हो तो वो कुछ भी कर सकता है। यही रेमो के साथ हुआ।
रेमो का असली नाम है रमेश यादव
बहुत कम लोग जानते हैं कि रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश यादव है। मुंबई आने के बाद रमेश यादव से नाम बदलकर उन्होंने रेमो डिसूजा कर लिया। रेमो डिसूजा ने बहुत संघर्ष किया और कई रातें खाली पेट गुजारी, तब जाकर उनके टैलेंट को पहचान मिल पाई।
स्ट्रगल के दौरान ही रेमो ने कर ली थी शादी
रेमो जब फेमस नहीं हुए थे तभी उन्होंने लिजेल नाम की लड़की से शादी कर ली, रेमो के स्ट्रगल के दौरान उनकी पत्नी ने उनका खूब सपोर्ट किया। रेमो डिसूजा ने एक डांस कॉम्पटीशन जीता और उन्हें आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला में डांस करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करने का मौका मिला। एक साल बाद ही रेमो ने सोनू निगम के साथ उनके एल्बम दीवाना में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया और एल्बम सुपरहिट रहा। इसके बाद रेमो के पास ऑफर्स की झड़ी लग गई।
कभी सड़क पर सोए आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक
रेमो आज काफी अच्छी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। फिल्मों के अलावा रेमो छोटे पर्दे में भी एक्टिव हैं और कई डांस रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। रेमो ने एबीसीडी की सीरीज और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
रेमो डिसूजा ने घर पर पत्नी संग सेलिब्रेट किया जन्मदिन
रेमो डिसूजा ने घर पर ही पत्नी के साथ अपना ये खास दिन सेलिब्रेट किया। रेमो और उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों कुछ इस अंदाज में अपने घर में नजर आए। रेमो ने जहां वाइट कपड़े पहने थे वहीं उनकी पत्नी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। देखिए तस्वीरें-
Image Source : yogen shahरेमो डिसूजा
Image Source : yogen shahरेमो डिसूजा
Image Source : yogen shahरेमो डिसूजा
Related Video