1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जेठालाल भी नहीं रहे पीछे

अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, जेठालाल भी नहीं रहे पीछे

 Published : Apr 02, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 05:36 pm IST

जब से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के चरण की शुरुआत हुई है, तब से कई राजनेताओं के साथ-साथ जानी मानी हस्तियां भी वैक्सीन की पहली डोज ले रही हैं। इस कड़ी में बी-टाउन के सितारों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाया है।

amitabh bachchan, dilip joshi, - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वेक्सीन, जेठालाल भी नहीं रहे पीछे Image Source : OFFICIAL HANDLE

जब से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के चरण की शुरुआत हुई है, तब से कई राजनेताओं के साथ-साथ जानी मानी हस्तियां भी वैक्सीन की पहली डोज ले रही हैं। इस कड़ी में बी-टाउन के सितारों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाया है। आइए जानते हैं अब तक किन किन हस्तियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।  

अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अभिनेता ने अपने ऑफीशियल ब्लॉग पर ये बात जाहिर की। 78 वर्षीय अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन को छोड़कर परिवार के हर सदस्य को कोरोनो वायरस वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। पिछले महीने अमिताभ बच्चन ने संकेत दिया था कि उन्हें जल्द ही टीका लगने वाला है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "टीकाकरण किया गया। सभी ने परिवार और कर्मचारियों के लिए कल कोविड-19 की जांच की गई। परिणाम आज आए। सभी अच्छे, किसी को कोविड नहीं है इसलिए टीका लगाया गया।"

रोहित शेट्टी

निर्देशक रोहित शेट्टी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। रोहित शेट्टी ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। तस्वीर शेयर कर रोहित शेट्टी ने लिखा, ''फिल्मों के लिए एक्शन और स्टंट, आपको रियल लाइफ में खतरों के खिलाड़ी नहीं बनाता। वैक्सीन लगवाएं। कोविड-19 से लड़ने का यही एक मात्र तरीका है। मुझे आज नानावटी हॉस्पिटल में वैक्सीन लगाया गया। सभी स्टाफ और शुक्रिया।''

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वैक्सीन लेने के दौरान की तस्वीर को शेयर कर फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया।

दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने भी गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। अभिनेता ने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने अपने चाहनेवालों को तस्वीर शेयर कर एक खास संदेश भी दिया। 

दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''असली मजा सब के साथ आता है. मेरी पत्नी और मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अगर आप भी कोरोना का टीका लगवाने के लिए क्वालिफाई हैं, तो जरूर वैक्सीनेशन करवा लें। होली स्पिरिट अस्पताल का खास शुक्रिया जिन्होंने वैक्सीनेशन का अनुभव अच्छा कर दिया।''

तुषार कपूर

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने भी कोविड वैक्सीन लगवा ली है। तुषार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन