Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19 July 2019: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा अपने बेटे कायरव को सावन के बारे में बताती है और उसके सवालों के जवाब भी देती है। दूसरी तरफ मनीषा और सुवर्णा इस बात पर डिस्कशन करते हैं कि शादी कैसी होगी, कितने लोग आएंगे वगैरह। बातों-बातों में सुवर्णा मनीष को बताती है कि अखिलेश और सुरेखा के बीच अनबन बढ़ रही है और दूसरी तरफ गायू और समर्थ के रिश्तों में भी दरार आ गई है। वेदिका भी परेशान है और कार्तिक भी दुखी है। सुवर्णा आगे कहती है कि नायरा होती तो कार्तिक को संभाल लेती। पत्नी की ये बात सुनकर मनीष को गुस्सा आ जाता है और वो समझाने की कोशिश करते हैं कि नायरा अब इस दुनिया में नहीं है ये बात सुवर्णा को मान लेनी चाहिए।
दादी की खुशी के लिए शादी कर रहा है कार्तिक
दादी दवाई नहीं खा रही हैं ये जानकर कार्तिक उनपर गुस्सा करता है, दादी कहती हैं कि वो शादी की तैयारियों में व्यस्त थीं इस वजह से दवाई नहीं खा पाईं। इस पर कार्तिक कहता है कि आपकी वजह से ही तो शादी कर रहा हूं और आप ही अपना ख्याल नहीं रख रही हैं। दादी ये सुनकर दुखी हो जाती हैं और कार्तिक से कहती हैं कि क्या वो कार्तिक को वेदिका से शादी करने का दबाव डाल रही हैं। कार्तिक चुप हो जाता है तो दादी उसे समझाती हैं कि आज भी अरेंज मैरेिज होती हैं और उसमें भी पति पत्नी के बीच प्यार होता है। उसकी भी वेदिका से शादी होगी बच्चे होंगे तो उसकी जिंदगी में भी प्यार लौट आएगा।
कार्तिक के घर सालों बाद मनाया जाएगा सावन
वेदिका दादी से पूछती है कि क्या घर में हम सावन का फंक्शन रख सकते हैं? दादी कहती हैं हां जरूर रखो। इसके बाद कावेरी जी और सुहासिनी जी कार्तिक और वेदिका की शादी के बारे में बात करती हैं। दोनों उम्मीद करती हैं कि सावन का फंक्शन में शायद कार्तिक और वेदिका पास आ जाएं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19 July 2019
गोवा में नायरा बेटे संग मना रही है सावन मिलन
वहां गोवा में नायरा अपने बेटे कायरव को सरप्राइज देने के लिए सावन के फंक्शन में लेकर जाती है। वहां फंक्शन और सजावट देखकर कायरव खुश हो जाता है। नायरा सावन का डांस करती है दूसरी तरफ वेदिका और घर के अन्य औरतें भी सावन सेलिब्रेट कर रही हैं और नाच गाना कर रही हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19 July 2019