1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव पर किया विवादित ट्वीट, हो गईं बुरी तरह ट्रोल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव पर किया विवादित ट्वीट, हो गईं बुरी तरह ट्रोल

 Published : Jul 19, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 01:13 pm IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कुलभूषण जाधव पर एक विवादित ट्वीट किय है। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Veena malik controversial tweet on kulbhusan jadhav- India TV Hindi
Veena malik controversial tweet on kulbhusan jadhav

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक(Veena Malik) अपने विवादित बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। वह हमेशा कोई-कोई ऐसी बात कर देती हैं जिसकी वजह सेलोग उन्हें सुनाए बिना रह नहीं पाते हैं। इस बार वीना मलिक ने कुलभषण जाधव जो पाकिस्तानी जेल में बंद हैं उन्हें लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।

कुलभषण जाधव पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भारत को बड़ी जीत हासिल हुई है। जिसके बाद पाकिस्तान में उथल-पुथल हो गई है। इसी बात पर वीना मलिक ने एक विवादित बयान दिया है। वीना मलिक ने लिखा- हत्यारे और आतंकवादी कुलभूषण जाधव कके लिए दया नहीं दिखानी चाहिए। जो आप बोते हैं वहीं काटते हैं। दूसरे जासूसों और भारतीय आतंकवादियों को उदाहरण देने के लिए कुलभूषण जाधव को वाघा बॉर्डर पर फांसी दे देनी चाहिए।

बस वीना मलिक के ट्वीट करने की देर थी और उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- मुझे पता है तुम हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाओगी अगर तुम्हे बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग ऑफर किया जाए।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अरे वीना आंटी ये सब मजाक छोड़ो, ये बताओ भीख मांगने भारत कब आ रही हो।

एक यूजर ने कहा- पहले इंग्लिश स्कूल में एडमिशन ले लो। एक यूजर ने लिखा- वीना जैसी बकवास करने वाली को ट्विटर कैसे बर्दाश्त करता है।

आपको बता दें इससे पहले भी वीना मलिक ट्रोल हो चुकी हैं। इंडियन एयर फोर्स An-32 एयरक्राफ्ट के गायब होने पर असंवेदनशील बयान दिया था। जिसके कारण सोशल मीडिया में वीना काफी ट्रोल हुईं थी। उनका यह मजाक लोगों को रास नहीं आया था।

वीना मलिक ने ट्वीट करते हुए कहा,- IAF An-32, दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। मौसम बहुत खराब है और रडार इसका पता नहीं लगा सकते। इस ट्वीट के बाद वह जमकर ट्रोल भी हुईं।

Also Read:

ट्विटर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक पर भड़की सानिया मिर्जा

वीना मलिक ने उड़ाया IAF पायलट अभिनंदन का मज़ाक, स्वरा भास्कर-सौम्या टंडन ने लगाई लताड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन