Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक पर भड़की सानिया मिर्जा

ट्विटर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक पर भड़की सानिया मिर्जा

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 18, 2019 11:50 am IST, Updated : Jun 18, 2019 11:50 am IST

ट्विटर पर इस समय सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक एक-दूसरे को जवाब देने में लगी हुई हैं।

Veena malik and Sania mirza- India TV Hindi
Veena malik and Sania mirza

ट्विटर पर इस समय सानिया मिर्जा(Sania Mirza) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक(Veena Malik) एक-दूसरे को जवाब देने में लगी हुई हैं। यह बात तब से शुरू हुई है जब वीना मलिक ने सानिया मिर्जा की एक वीडियो पति शोएब और बेटे के साथ जंक फूड खाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने ट्वीट किया।

वीना ने लिखा- सानिया, दरअसल मैं तुम्हारे बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं। तुम लोग अपने बेटे को शीशा पैलेस लेकर कैसे चले गए? क्या यह उसकी सेहत के लिए हानिकारक नहीं है। साथ ही जहां तक मुझे याद है आर्चीज में जंक फूड मिलता है जो एक एथलीट और बच्चे के लिए ठीक नहीं है। यह आपको अच्छी तरह पता होना चाहिए क्योंकि आप एक मां के साथ एथलीट भी हैं।

वीना मलिक के यह ट्वीट करने की देर थी उसके बाद ही सानिया ने वीना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- वीना, मैं अपने बेटे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी। इसके लिए तुम्हे और दुनिया को परेशान होने की जरुरत नहीं है। मैं अपने बेटे की देखभाल किसी से भी बेहतर तरीके से कर सकती हूं। दूसरी बात मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की डाइटिशियन नहीं हूं ना ही उनकी मां ना प्रिंसिपल और ना टीचर।

सानिया मिर्जा का गुस्सा अभी कहां शांत होने वाला था। इसके बाद सानिया ने एक और ट्वीट किया। इसके बाद उन्होंने लिखा- मैं नहीं जानती वह कब सोते हैं, कब उठते हं और कब खाते हैं। तीसरी बात और बहुत महत्वपूर्ण मगर मैं तुम्हारी जगह होती तो मैं अपने बच्चों को लेकर और चिंतित होती क्योंकि वह तुम्हारी असभ्य मैगजीन कवर देखते। तुम जानती हो यह खतरनाक हो सकता है। सही कहा ना? लेकिन शुक्रिया इतना चिंतित होने के लिए।

सानिया मिर्जा ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। जिसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर वीना मलिक ने पोस्ट किया है। ट्विटर पर ये वॉर जारी है और वीना मलिक ट्वीट कर रही हैं।

Also Read:

कृति सेनन मालदीव्स में दोस्तों के साथ मना रही हैं वेकेशन, देखें तस्वीरें

बच्चों की तरह मां मधु चोपड़ा के हाथों से केक खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement