1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो आई सामने, PC को मिली ससुराल की तरफ से अनोखी शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो आई सामने, PC को मिली ससुराल की तरफ से अनोखी शुभकामनाएं

 Published : Jul 19, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 01:52 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया।  जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया।  जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जहां परिणीति चोपड़ा ने अपने साथ एक तस्वीर शेयर किया है। वही प्रियंका के पति निक जोनस ने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह मजेदार डांस करते हुए नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने रेच कलर की शीर ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उनका बैग काफी लाइमलाइट बटोर रहा है।

प्रियंका का बैग रेड कलर की लिपस्टिक के आकार का है। इस वीडियो में प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैं।

निक ने प्रियंका को एक खास मैसेज के साथ जन्मदिन विश किया है। निक ने प्रियंका के दो फोटो शेयर किये जिसके साथ उन्होंने लिखा, तुम मेरी जिंदगी की रौशनी हो, मेरा दिल हो.. लव यू बेबी।

वहीं दूसरी ओर प्रियंका के सास डेनिस जोनस, ससुर सीनियर केविन जोनस और बहन परिणीति ने भी खास मैसेज के साथ बर्थडे विश किया।

 

डेनिस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा, खूबसूरत लड़की का खूबसूरत जन्मदिन, आई लव यू दिल।

वहीं केविन ने लिखा, लव यू प्यारी बहू. मैं तुम्हें धन्यवाद कहता हूं कि तुम मेरी फैमिली में है। धन्यवाद मेरे बेटे को खुश रखने के लिए।

वहीं प्रियंका की बहन परिणीति ने लिखा, , हैप्पी बर्थडे मीमी दीदी, आप जैसे दुनिया की में और कोई नहीं है। एक्ट्रेस और सिस्टर

वही प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

लड़की होके 'वो' वाले क्लीनिक जाएगी? Khandaani Shafakhana में दिखा सोनाक्षी का बेबाक अंदाज

The Lion King Hindi Movie Review: आ जाएगी 90 के दशक की याद, पसंद आ रही है शाहरुख खान के बेटे की आवाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन