Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 27 Oct: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप हो चुका है, अक्षरा, कायरव, वंश और आरोही बड़े हो चुके हैं। शो में आज अक्षरा की जब एंट्री हुई तो सालों पहले शो में हुई हिना खान की एंट्री याद आ गयी। वैसे ही नाव में दौड़कर बैठना, वैसे ही फूलों का गिरना वैसे ही दोनों का सफेद सूट में होना और तो और दोनों का नाम भी अक्षरा है। वहीं नायरा की एंट्री भी शो में नाव में ही हुई थी, मगर वो ऋषिकेश में थी और उनका ड्रेस भी अलग था, लेकिन कहीं ना कहीं शो देखकर आपको तीनों की एंट्री एक जैसी ही लगेगी।
आज के एपिसोड में दिखाया कि 3 साल बाद अक्षरा लौट रही है, वहीं उसके बड़े पापा घर की दोनों बेटियों अक्षरा और आरोही के लिए केक बना रहे हैं। तभी धमाका होता है और दोनों के मुंह पर केक लग जाता है, वंश ये मोमेंट कैप्चर कर लेता है। कायरव अपनी बहन अक्षरा को लेने जाता है और उसे घर लेकर आता है। वो बहुत एक्साइटेड होती है अपनी बहन आरोही से मिलने के लिए। हालांकि आरोही को अक्षरा में बिल्कुल इंट्रेस्ट नहीं होता है और वो उससे नाराज ही रहती है।
बड़े पापा अक्षरा और आरोही दोनों से कहते हैं कि अगर कोई लड़का पसंद हो तो बता दो वरना हम तुम्हारे लिए लड़का देखें, लेकिन दोनों अभी शादी करने से मना करती हैं।
एमबीबीएस का रिजल्ट आता है और आरोही ने राजस्थान में टॉप किया है। सभी घरवाले ये सुनकर खुश हो जाते हैं, अक्षरा कहती है कि तुमने तो इतिहास रच दिया। आरोही तुरंत लैपटॉप में चेक करती है और दुखी हो जाती है क्योंकि उससे पहले अभिमन्यु बिड़ला नाम के शख्स ने उससे एक नंबर ज्यादा लाकर हिस्ट्री क्रिएट कर चुका है। इस बात के लिए आरोही उससे लड़ती है कि उसने जानबूझकर हिस्ट्री क्रिएट करने वाली बात कही जिससे उसे दुख पहुंचे।
सभी घरवाले आरोही की इस बात से नाराज होते हैं। लेकिन अक्षरा उम्मीद करती है कि एक दिन सब सही होगा। दूसरी तरफ शो में अभिमन्यु बिड़ला की एंट्री भी दिखाते हैं जो अपने पापा से नाराज रहता है और उन्हें सर कहकर बुलाता है। उसकी मां उसे डांटती है और समय पर अस्पताल पहुंचने को कहती है।
कल क्या आएगा?
शो में कल दिखाएंगे कि अभिमन्यु को अक्षरा का पायल मिलता है वहीं वो उसकी आवाज सुनकर भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। दूसरी तरफ आरोही गूगल पर अभिमन्यु बिड़ला के बारे में सर्च करती है और फोटो देखकर कहती है ये तो हैंडसम है इससे तो मिलना पड़ेगा।
Related Video