1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupama में दिखी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा गोयनका, अनुपमा ने सिखाई ये बात

Anupama में दिखी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा गोयनका, अनुपमा ने सिखाई ये बात

 Published : Oct 26, 2021 09:59 am IST,  Updated : Oct 26, 2021 10:06 am IST

स्टार प्लस के दो लोकप्रिय शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज संगम देखने को मिला।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Anupama में दिखी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा गोयनका Image Source : HOTSTAR

स्टार प्लस के दो लोकप्रिय शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज हुआ महासंगम। जहां अनुपमा की मुलाकात हुई अक्षरा गोयनका से, जो अब बड़ी हो चुकी है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में नई पीढ़ी के तीन नए किरदारों के साथ जनरेशन लीप हुआ है, और अब हमारे सामने पेश हैं- 'अभिमन्यु', 'अक्षरा' और 'आरोही', जिनका रोल निभा रहे हैं हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सेट पर आखिरी दिन सबके गले लग-लगकर फूट फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही

निर्माताओं ने अक्षरा के लिए एक विशेष परिचय एपिसोड की योजना बनाई और अनुपमा शो में लेकर आए। आज राजन शाही के दो शो की नायिका अनुपमा और अक्षरा (ये रिश्ता क्या कहलाता है की लीड गर्ल) का इंटीग्रेशन सीक्वेंस हुआ। जहां दोनों ही एक्ट्रेस एक दूसरे से पेड़ के नीचे मिलती हैं और परिवार के लिए मन्नत मांगती हैं। दोनों रिश्तों और परिवार की बात करती हैं और मानती है कि जिंदगी में प्यार और परिवार होना बहुत जरूरी है। अनुपमा उसे ये भी समझाती है कि परिवार से खूब प्यार करो लेकिन खुद से प्यार करना मत भूलना, अनुपमा कहती है मुझे ये बात देर से समझ आई तुम मत भूलना।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मोहसिन खान, शिवांगी जोशी के बाद इन सितारों ने भी शो को कहा अलविदा

बता दें, शो में हर्षद चोपड़ा निभाएंगे अभिमन्यु बिड़ला का किरदार वहीं अक्षरा के रोल में दिखेंगी प्रणाली राठौड़ तो करिश्मा सावंत निभाएंगी आरोही की भूमिका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन