A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सुपर डांसर 4' में इस हफ्ते यो यो हनी सिंह, गोविंदा और चंकी पांडे आएंगे नजर

'सुपर डांसर 4' में इस हफ्ते यो यो हनी सिंह, गोविंदा और चंकी पांडे आएंगे नजर

शो में हनी सिंह और शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस मूव्स से स्टेज आग लगा दी , वहीं गोविंदा और चंकी ने शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ उनके गाने 'लाल दुपट्टे वाली' पर परफॉर्म किया।

'सुपर डांसर 4' में इस हफ्ते यो यो हनी सिंह, गोविंदा और चंकी पांडे आएंगे नजर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'सुपर डांसर 4' में इस हफ्ते यो यो हनी सिंह, गोविंदा और चंकी पांडे आएंगे नजर

 'सुपर डांसर 4' के अपकमिंग एपिसोड में सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ खास मेहमान बनकर शामिल होंगे, वहीं दूसरे अपकमिंग एपिसोड में गोविंदा और चंकी पांडे नजर आएंगे। आने वाले वीकेंड का एक एपिसोड संगीतमय होने का वादा करता है, तो दूसरा एपिसोड पुरानी यादों और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती पर सवार होगा।

दीपिका-रणवीर ने अलीबाग में लिया आलीशान बंगला, यहां शाहरुख सहित कई स्टार्स के हैं फार्महाउस

जहां शो में हनी सिंह और शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस मूव्स से स्टेज आग लगा दी , वहीं गोविंदा और चंकी ने शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ उनके गाने 'लाल दुपट्टे वाली' पर परफॉर्म किया, साथ ही कोरियोग्राफर्स ने गेस्ट नेहा कक्कड़ को ट्रिब्यूट दिया। ये वीकेंड 'सुपर डांसर 4' के दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

Video: शाहरुख खान के OTT पर आने की खबरों के बीच सलमान खान का आया ये रिएक्शन 

इसके अतिरिक्त, इस सप्ताह के अंत में 'रेस टू सुपर 8' है। 10 प्रतियोगियों में से कौन 'रेस टू सुपर 8' में आगे बढ़ेगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 'सुपर डांसर चैप्टर 4' इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

इनपुट- आईएएनएस

Related Video