1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर ने अलीबाग में लिया आलीशान बंगला, यहां शाहरुख सहित कई स्टार्स के हैं फार्महाउस

दीपिका-रणवीर ने अलीबाग में लिया आलीशान बंगला, यहां शाहरुख सहित कई स्टार्स के हैं फार्महाउस

 Published : Sep 15, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 11:49 pm IST

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर देखा गया। खबरों के मुताबिक कपल्स अपने नए घर के पेपर वर्क के लिए यहां पहुंचे थे।

deepika and ranveer - India TV Hindi
दीपिका-रणवीर Image Source : INSTAGRAM/DEEPVEER.FAN

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों अपनी फिल्मों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार वो किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में कपल्स को रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर देखा गया। जिसके बाद उनकी तस्वीरें और वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में एक शानदार बंगला खरीदा है। उनकी नई संपत्ति में दो बंगले और एक नारियल और सुपारी का बाग शामिल होगा। बताया जा रहा है कि रणवीर-दीपिका समुद्र के किनारे 5 BHK घर खरीदा है। इससे पहले पिछले महीने दीपिका पादुकोण ने अपने होमटाउन में एक सर्विस अपार्टमेंट खरीदा था। अलीबाग में कई सेलेब्स ने प्रॉपर्टीज ले रखी है। यहां शाहरुख खान का शानदार फार्महाउस है। इसके अलावा अनुष्का-विराट ने भी यहां फार्महाउस खरीद रखा है। अलीबाद, महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत जगह है। स्टार्स, यहां शॉर्ट वेकेशन या स्पेशन फंक्शन्स के लिए आना पसंद करते हैं। दीपिका-रणवीर के अलावा हाल ही में कई सितारों ने आलीशान मकान खरीदा है। अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ सहित कई सेलीब्रिटीज ने मुंबई में ही अर्पाटमेंट लिया है। 

Happy Birthday Ramya Krishnan: राम्या कृष्णन शिवगामी देवी के ऐतिहासिक रोल के लिए पहली पसंद नहीं थी

 
अभी यह कपल मुंबई में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और 2018 में शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका अब अपनी अगली फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा रणवीर अभी 'सर्कस', 'जयेशभाई जोरदार' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान', रितिक रोशन के साथ 'फाइटर' और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' में नजर आएंगी।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

कौन बनेगा करोड़पति 13 में अमिताभ बच्चन जब बन गए फूड डिलीवरी बॉय, जानें यह दिलचस्प किस्सा

ब्रेक प्वाइंट: टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और महेश भूपति के दिलचस्प पोस्टर हुए रिलीज़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां बनने वाली है सीरत, कायरव-अक्षू के लिए लिया अबॉर्शन का फैसला?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन