Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की मौत के बाद शो टीआरपी काफी गिरी, जिसे संभालने के लिए मेकर्स हर रोज शो में कुछ ना कुछ ट्विस्ट ला रहे हैं। शो में अब जल्द ही सीरत की प्रेग्नेंसी का ट्रैक दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं ये भी दिखाया जाएगा कि सीरत, कायरव और अक्षू के लिए अपना बच्चा अबॉर्ट कराना चाहेगी, यही वजह है कि सीरत अपनी प्रेग्नेंसी की बात किसी से नहीं शेयर करेगी कार्तिक से भी नहीं। देखिए शो का लेटेस्ट प्रोमो-
Related Stories
गोविंदा की पारिवारिक जंग में कूदे दूसरे भांजे विनय आनन्द, मामी सुनीता को लेकर कही ये बात
हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान सीरत को सपने में एक बच्चा दिखा था। तभी खबरें आने लगी थी कि मेकर्स अब सीरत की प्रेग्नेंसी का ट्रैक लेकर आएंगे। अब कल के एपिसोड के प्रोमो में दिखाया है कि सीरत बॉक्सिंग करते हुए बेहोश हो जाती है। बताया जा रहा है कि सीरत प्रेग्नेंसी की वजह से ही बेहोश होती है। जब सीरत को पता चलेगा कि वो प्रेग्नेंट है तो वो परेशान हो जाएगी क्योंकि उसपर पहले ही कायरव और अक्षू की अच्छी मां बनने का प्रेशर है। ऐसे में वो अपने बच्चे के बारे में नहीं सोचना चाहती है।
क्या आप भी कर रहे हैं शहनाज़ गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौंसला रख' का इंतजार? पंजाबी सिंगर ने किया है ये अपडेट
हाल ही के एपिसोड में दिखाया था जब कायरव और वंश ने बिना बताए स्कूल से बंक कर लिया था तो सीरत उसे बहुत डांटती है, जिसके बाद सुरेखा चाची उसे कहती हैं कि तुम्हारा अपना बच्चा नहीं है इसलिए तुम ऐसा कर रही है, जिसे सुनकर सीरत और परेशान हो जाती है।
सुनने में आ रहा है कि सीरत आगे चलकर बेटी को जन्म देगी और कहानी में जनरेशन गैप आएगा। शो का जिम्मा उसके बाद कायरव, अक्षू और सीरत की बेटी ऐश्वर्या पर आएगा। खबर ये भी है कि मोहसिन खान लीप के बाद शो छोड़ देंगे क्योंकि वो ओल्डर रोल नहीं प्ले करना चाहते हैं।