1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने तोड़ा 6 साल का रिश्ता, बॉयफ्रेंड पर लगाया संगीन आरोप

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने तोड़ा 6 साल का रिश्ता, बॉयफ्रेंड पर लगाया संगीन आरोप

 Published : Jul 26, 2021 07:40 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 07:40 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है के टीवी कपल प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिलेशनशिप को खत्म कर लिया है।

photos- India TV Hindi
Anshul Pandey and Priyanka Udhwani Image Source : INSTAGRAM ANSHUL PANDEY

पहले जहां टीवी के सबसे मशूहर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं फिर से अब इसी शो से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है के टीवी कपल प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिलेशनशिप को खत्म कर लिया है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। अब प्रियंका और अंशुल ने अपना रास्ता अलग करने का फैसला कर लिया है। प्रियंका ने अंशुल पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है।

दरअसल, दोनों शो के सेट पर नजदीक आए थे और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। शो में प्रियंका उधवानी अक्षरा की देवरानी का रोल निभाया था तो वहीं अंशुल ने उनके पति का रोल निभाया था। शो में साथ करने के एक साल बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों अपने प्यार का इजहार करने से कभी पीछे नहीं हटे। हालांकि 6 साल तक चली ये लव स्टोरी अब खत्म हो गई है।

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि 'पिछले हफ्ते मैंने कोराना वैक्सीन की पहली डोज ली थी जिसके कारण तेज बुखार हो गया था। अंशुल रात को 7 बजे घर से निकला और मुझसे कहा कि वो कुछ ही घंटों में वापस आ जाएगा लेकिन वह अगले दिन वापस आया। मुझे उसकी इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चला कि अंशुल एक लड़की के साथ था। इसके बाद मैनें अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और इस बारे में सोशल मीडिया पर भी डाला।

राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी 'रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस' के कलाकारों में हुए शामिल

एक्ट्रेस ने आगे बताया,  'कुछ लड़कियों के मैसेज उनके पास आए थे जिनमें लिखा था कि कैसे अंशुल ने उन पर चांस मारने की कोशिश की थी। उन्होंने इस बारे में पहले उनसे इसलिए नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगा कि मैं और अंशुल साथ में खुश हैं।'

प्रियंका ने बताया कि 'ये सब लंबे समय से हो रहा था। जब लोगों ने मुझे अंशुल के बारे में बताया तो मुझे भरोसा नहीं हुआ क्योंकि मैं उसके प्यार में पागल थी। वो इंसान मेरी जिंदगी में बहुत सारी निगेटिविटी का कारण है। ब्रेकअप करने के बाद मैं बेहद खुश हूं।'

Spolier Alert: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रणवीर की मौत के मामले में सीरत होगी अरेस्ट

वहीं इन सब के बारे अंशुल ने कहा कि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे बातचीत करना पसंद नहीं। लेकिन प्रियंका अगर मुझ पर चीट करने का आरोप लगा रही है तो ये गलत है। सामने वाले को इस तरह की बात कंफर्म करके ही बोलनी चाहिए न कि दूसरे को नीचा दिखाने के लिए। प्रियंका जो बोलना चाहे बोल सकती हैं इसके लिए वे फ्री हैं लेकिन मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाना गलत है। प्रियंका को मेरे प्लान्स के बारे में पता था।

मैंने प्रियंका को बेड पर लेटाकर आराम करने के लिए बोल कर आया था। मैं जिन दोस्त से मिलने जा रहा था वे उनके बारे में जानती थीं।' 'वहीं जब मुझे वैक्सीन की डोज लगी थी मैं बीमार हो गया था उस समय प्रियंका मेरे पास नहीं थी तब हमारा झगड़ा भी हुआ था और वो मेरे पास रहना भी नहीं चाहती थी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन