1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रणवीर के बाद होगी मौड़ी की मौत

Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रणवीर के बाद होगी मौड़ी की मौत

 Published : Jul 29, 2021 08:45 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 08:45 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता...' में सीरत की जिंदगी में तूफान आने वाला है। पति के बाद अब मौड़ी का निधन होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : ISTAGRAM-@MOMO_SHIVI_MOMO

मुंबई: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सीरत की जिंदगी में अब एक और तूफान आने  वाला है। पहले सीरत के पति रणवीर की मौत होती है, जिसके मौत के इल्जाम में सीरत जेल में है। अब सीरत को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। सीरत जेल में है और उसके पति के बाद अब उसकी मौड़ी का निधन हो गया है। सीरत को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है और उसे मौड़ी की याद आती है।

TRP Report: अनुपमा फिर बनी टीआरपी क्वीन, जानिए आपका पसंदीदा शो किस नंबर पर है

मौड़ी भी सीरत के जेल जाने की वजह से उसके लिए चिंतित है, और यही वजह है कि मौड़ी का निधन हो गया। अपनी आखिरी सांस लेने पर वह कार्तिक से सीरत की देखभाल करने के लिए कहती है। कार्तिक बिना समय बर्बाद किए पुलिस स्टेशन जाता है और सीरत को घर वापस लाता है।

Bigg Boss OTT House: करण जौहर के शो की पहली तस्वीरें आईं सामने

कार्तिक सीरत को जेल से घर ले आता है, मगर घर पहुंचने पर उसे बहुत बड़ा झटका लगता है। मौड़ी की मृत देखकर सीरत टूट जाती है। कार्तिक और सीरत मौड़ी का अंतिम संस्कार करेंगे। रणवीर और अब मौड़ी को खोने के बाद सीरत सुन्न हो गई है। देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।

Khatron Ke Khiladi 11 : 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में निक्की तंबोली की हुई वापसी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन