1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. ब्रेक प्वाइंट: टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और महेश भूपति के दिलचस्प पोस्टर हुए रिलीज़

ब्रेक प्वाइंट: टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और महेश भूपति के दिलचस्प पोस्टर हुए रिलीज़

 Published : Sep 15, 2021 04:08 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 07:37 pm IST

लिएंडर पेस और महेश भूपति की दोस्ती से ब्रेकअप तक के तमाम सवालों के जवाब आपको ज़ी5 की इस आगामी वेब-सीरीज़ में दिया जाएगा।

ब्रेक प्वाइंट- India TV Hindi
ब्रेक प्वाइंट Image Source : INSTAGRAM

ब्रेक प्वाइंट टेनिस हीरो लिएंडर पेस और महेश भूपति के पब्लिक स्प्लिट की सभी अटकलों पर विराम लगा देगी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लिएंडर पेस और महेश भूपति की दोस्ती से ब्रेकअप तक के तमाम सवालों के जवाब आपको ज़ी5 की इस आगामी वेब-सीरीज़ में दिया जाएगा। यह दो खिलाड़ियों की दोस्ती, भाईचारे, साझेदारी, विश्वास, कड़ी मेहनत और महत्वाकांक्षाओं पर एक सीरीज है। 

संजय दत्त को याद आया पहली फिल्म 'रॉकी' का पहला शॉट

यह जोड़ी 1990 के दशक के अंत में सबसे खतरनाक युगल जोड़ी में से एक रही है और यहां तक ​​​​कि वर्ष 1999 में दुनिया में नंबर 1 स्थान पर रहे है। सीरीज में उनके बिटर ब्रेकअप पर भी प्रकाश डाला गया है। सबसे बढ़कर, यह दो दोस्तों की कहानी है जिन्होंने सफलता के लिए योजना बनाई थी लेकिन सफलता के बाद जीवन कैसा होता है उस उतार चढ़ाव की कहानी भी है।

क्या आप भी कर रहे हैं शहनाज़ गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौंसला रख' का इंतजार? पंजाबी सिंगर ने किया है ये अपडेट

इन दो पोस्टर में लिएंडर और महेश को दिखाया गया है जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

ज़ी5 के साथ पहली बार साझेदारी में, फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी के बैनर अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा 'ब्रेक पॉइंट' को पेश किया जाएगा। सीरीज़ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे है। सात-एपिसोड की सीरीज जल्द ही ज़ी5 पर विशेष रूप से उपलब्ध होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन