1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं लिएंडर पेस, देखिए खूबसूरत Pics

इस बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं लिएंडर पेस, देखिए खूबसूरत Pics

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 03:40 pm IST

ये पहली बार नहीं है कि लिएंडर पेस और किम शर्मा एक साथ स्पॉट हुए हों।

leander paes and kim sharma are dating, these adorable pics...- India TV Hindi
leander paes and kim sharma are dating, these adorable pics say so Image Source : INSTAGRAM HANDLE/POUSADA BY THE BEACH

भारत में खिलाड़ियों और बॉलीवुड की हसीनाओं का एक-दूसरे को डेट करना कोई नई बात नहीं है। अब लग रहा है कि इस सूची में एक और कपल का नाम जुड़ चुका है। टेनिस स्टार लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा गोवा में वेकेशन पर हैं और उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये तस्वीरें खुद गोवा के एक रेस्त्रां ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि लिएंडर पेस और किम शर्मा एक साथ स्पॉट हुए हों। पिछले महीने, वे बांद्रा मुंबई में स्पॉट हुए थे। लेकिन ये पहली बार है कि वे एक दूसरे के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें तेजी वायरल हो रही हैं। उन्होंने गोवा के रेस्त्रां पॉसाडा बाय द बीच नाम के रेस्त्रां में फोटो क्लिक करवाई थीं।

इन तस्वीरों में लिएंडर पेस ने किम शर्मा के साथ पोज किया जिसमें दोनों काफी क्लोज खड़े हैं। उन्होंने साथ में नाश्ता किया। रेस्त्रां ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, "बिस्किट और चाय लिएंडर पेस और किम शर्मा को होस्ट कर रहे हैं।"

इंस्टाग्राम पर किम शर्मा ने भी अपनी एक फोटो शेयर की। उस फोटो में वे अकेले नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं। ये फोटो उसी दिन की नजर आ रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मूड।" उन्होंने फोटो की कर्टसी मिस्टर पी को दी। मिस्टर पी ही मिस्टर पेस हैं।

लिएंडर पेस इससे पहले मॉडल रिया पिल्लई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे। रिया और लिएंडर की एक बेटी भी है जिसका नाम आईयाना है। किम ने भी इससे पहले एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट किया था।

WTC पॉइंट्स बंटवारे के नियम में हुआ बदलाव, ICC ने टेस्ट शेड्यूल को भी किया जारी

किम ने 2000 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन थे। उस फिल्म का नाम मोहब्ब्तें था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल