1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अफेयर की खबरों के बीच अभिनेत्री किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ शेयर की ये तस्वीर, हो रही वायरल

अफेयर की खबरों के बीच अभिनेत्री किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ शेयर की ये तस्वीर, हो रही वायरल

 Published : Sep 05, 2021 10:44 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 10:57 pm IST

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि किम शर्मा और लिएंडर पेस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री किम शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है जिससे इन खबरों और भी जोर मिल गया है।

Kim Sharma, Leander Paes- India TV Hindi
Kim Sharma, Leander Paes Image Source : INSTAGRAM/KIM SHARMA

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि किम शर्मा और लिएंडर पेस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर इन दोनों सितारों ने तो अब तक कुछ नहीं कहा लेकिन हाल ही में अभिनेत्री किम शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है जिससे इन खबरों और भी जोर मिल गया है। 

किम शर्मा और लिएंडर पेस की गोवा की फोटोज वायरल होने के बाद एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का आया रिएक्शन

इस तस्वीर को किम शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में किम शर्मा और लिएंडर पेस साथ खड़े हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में किम सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं तो वहीं लिएंडर पेस नीले डार्क पर्पल रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। 

इससे पहले किम शर्मा और लिएंडर की गोवा की कुछ तस्वीरें काफी सुर्खियों में रहीं। तस्वीरों में ये दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक दिखे। यहां तक कि इनके बीच अच्छी कैमेस्ट्री भी दिखी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से इनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का रिएक्शन सामने आया था।

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ईटाइम्स से कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और बेहतर यही रहेगा कि दोनों खुद इस बात को कंफर्म करें। हालांकि अगर इस बात में सच्चाई है तो दोनों इस समय हॉट कपल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन