1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं जम्मू, कटरा से तस्वीरें आईं सामने

शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं जम्मू, कटरा से तस्वीरें आईं सामने

 Published : Sep 16, 2021 11:40 am IST,  Updated : Sep 16, 2021 05:17 pm IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी दोस्त के साथ कटरा पहुंचीं। उन्होंने मां वैष्णों देवी के दर्शन किए।

Shilpa Shetty visited Mata Vaishno Devi Shrine in Katra Jammu and Kashmir see pictures- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए  Image Source : TWITTER: ANI

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि वह बुधवार को कटरा पहुंचीं। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वो घोड़े पर बैठ कर माता के दर्शन के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने यात्रा के दौरान ‘जय माता दी’ का जयकारा भी लगाया। माता के दर्शन के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वह दर्शन कर बेहद खुश हैं।

इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी अपनी दोस्त के साथ नज़र आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद है। उन्होंने आम भक्तों की तरह ही घोड़े पर चढ़कर माता वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंचने का रास्ता तय किया। 

Photos: शिल्पा शेट्टी-अर्पिता खान और अर्जुन बिजलानी ने किया गणपति विसर्जन, डेढ़ दिन घर में रखे बप्पा

शिल्पा ने घर पर किया था गणपति बप्पा का स्वागत 

शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था और डेढ़ दिन बाद विधि-विधान से विसर्जन भी किया। उन्होंने अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ मिलकर पूजा-अर्चना भी की। हालांकि इस बार उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के बिना ही सारा आयोजन किया। 

राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अश्लील सामग्री परोसे जाने के मामले में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ एक बड़ा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। 45 वर्षीय कुंद्रा को इस सनसनीखेज मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कई अन्य आरोपी भी हैं। लगभग 1,500 पृष्ठों का आरोपपत्र मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल किया गया है।

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी

दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की बहन व एक्ट्रेस शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में हैं। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी मां घर के अंदर दाखिल हुईं, जिन्हें देखकर शमिता इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने अपने जीजू (राज) के जेल से बाहर आने को लेकर भी सवाल पूछा था। 

काम पर लौट चुकी हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी ने अपने काम पर वापसी कर ली है। वो 'सुपर डांसर 4' में बतौर जज नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। उन्होंने हाल ही में योग करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। साथ ही योगासन के फायदे भी गिनाए थे। 

(IANS/PTI इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन