Anupamaa: स्टार प्लस का सुपरहिट टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों कई वजहों से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ‘अनुपमा’ के सेट पर हो रही हलचल फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसी बीच रुपाली गांगुली की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरसअल रूपले ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रुपाली गांगुली मुंबई मेट्रो का इस्तेमाल करती हुई दिख रही हैं। जी बिलकुल सही सुना आपने, लाखों की गाड़ियों में चलने वाली रुपाली गांगुली मेट्रो से सफर कर रही हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया कि उन्हें मेट्रो से सफर करना पड़ा चलिए हम आपको बताते हैं।
मेट्रो से शेयर की अपनी तस्वीर
रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा है कि वो मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए वो मुंबई मेट्रो का इस्तेमाल कर रही हैं। रुपाली गांगुली ने ये भी बताया है कि शूटिंग खत्म होने के बाद वो अक्सर जाम में फंस जाती हैं। जाम से बचने के लिए उन्होंने मेट्रो लिया है। तस्वीर में रुपाली गांगुली चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। रुपाली के इस अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि इतनी बड़ी स्टार होने के बाद भी रुपाली गांगुली मेट्रो की सैर कर रही हैं। ये वाकई काबिले तारीफ है।
Image Source : ruplai ganguly Instagram Rupali ganguly share Instagram story
इन कारणों से भी सोशल मीडिया पर हैं छाईं
रुपाली गांगुली कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई वजह से छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही पारस कलनावत को सीरियल अनुपमा से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिसके बाद पारस ने रुपाली गांगुली पर कई तरह के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। पारस कलनावत ने इशारों इशारों में दावा किया था कि मेकर्स ने रुपाली गांगुली के कहने में आकर उनको शो से बाहर किया है। इस दौरान पारस कलनावत ने रुपाली गांगुली की तुलना सड़े हुए सेब से भी की थी।