1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Charu Asopa And Rajeev Sen: तलाक की खबरों के बीच Susmita Sen के भाई-भाभी फिर हुए एक, यूज़र्स बोले - 'बंद करो ड्रामा...'

Charu Asopa And Rajeev Sen: तलाक की खबरों के बीच Susmita Sen के भाई-भाभी फिर हुए एक, यूज़र्स बोले - 'बंद करो ड्रामा...'

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 08, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 12:18 pm IST

Charu Asopa And Rajeev Sen: लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं कि सुष्मिता सेन (Susmita Sen)के भाई-भाभी तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला भी कर लिया था।

Charu Asopa And Rajeev Sen- India TV Hindi
Charu Asopa And Rajeev Sen Image Source : INSTAGRAM- RAJEEV SEN

Highlights

  • खत्म हो गया है सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के बीच का झगड़ा!
  • राजीव सेन ने वाइफ चारु असोपा के साथ शेयर की तस्वीर

Charu Asopa And Rajeev Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Susmita Sen) अपने काम से ज्याद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस औऱ उनका परिवार आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बना रहता है। इसी बीच एक बार फिर से सुष्मिता सेन के भाई-भाभी लाइमलाइट में छाए हैं। चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) के बीच आए दिन अनबन की खबरे सामने आती रहती हैं। 

लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं कि सुष्मिता के भाई-भाभी तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला भी कर लिया था। आए दिन चारु और राजीव एक-दूसरे के खिलाफ ज़हर उगलते हुए भी नज़र आ रहे थे। लेकिन तलाक की खबरों के बीच राजीव ने अपनी पत्नी चारु के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जिसने सभी के दिमाग को हिलाकर रख दिया है। दरअसल राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वाइफ के साथ पिक्चर पोस्ट की है। 

Bollywood Wrap: 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीज़न का हुआ शानदार आगाज़, Karan Johar पर Taapsee Pannu का वार

शेयर की गई तस्वीर में राजीव और चारु एक-दूसरे की बाहों में नज़र आ रहे हैं। दोनों के बीच प्यार साफ देखा जा सकता है। लेकिन यूजर्स इस तस्वीर को देखने के बाद दोनों को जमकर ताने मार रहे हैं। कुछ लोग कमेंट के जरिए दोनों को मैच्योरिटी दिखाने की बात करते हुए सलाह दे रहे हैं कि हर रिश्ते में नोक-झोंक होती है। लेकिन मैच्योरिटी दिखाते हुए अपने रिश्ते को सुधारो। वहीं कुछ यूजर्स दोनों को साथ देखकर बेहद खुश हैं और दोनों साथ रहने की सलाह भी दे रहे हैं। 

Disha Patani की हॉटनेस देख खुद को रोक नहीं पाईं Tiger Shroff की बहन, कमेंट के जरिए कह दी ये बात

इतना ही नहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये क्या नाटक है?’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पब्लिसिटी के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।‘ एक यूजर ने कहा, ‘क्या आप लोग वापस साथ रहने लगे हैं?’ बता दें - 2019 बड़े ही शानदार तरीके से चारु और राजीव ने शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच लड़ाईयां शुरू होने लगी थीं। हालांकि दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन