Imlie TV Star Dating: फहमान खान और सुंबुल तौकीर की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। 'इमली' कम वक्त में ही टीवी के टॅाप शोज मे शमिल हो गया। 'इमली' सीरियल में फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान लीड रोल निभा रहे हैं। दोनों स्टार की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ियों मे शमिल हो गई है। फैंस ने उन्हें 'Arylie' हैशटैग भी दिया हैं।
फहमान और सुंबुल की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री फैन्स की फेवरिट है, जब ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी हो तो प्रशंसक हमेशा सितारों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उतावले रहते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं जब टीवी सितारों को अपने टीवी शो के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया। तो क्या फहमान खान और सुंबुल तौकीर को भी एक-दूसरे से प्यार हो गया है?
'रविवार विद स्टार परिवार' नाम का एक नया शो लाया गया है जिसमें कई टीवी शो के किरदारों को एक साथ लाया गया है। इमली, अनुपमा की स्टार कास्ट, ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम भी शो के प्रोमो वीडियो में देखी जा सकती है। इसी शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें फहमान और सुंबुल मिस्टर इंडिया के फेमस गाने "काटे नहीं कटते" पर शानदार डांस करते दिख रहे हैं। जहां हम डांस परफॉर्मेंस के अंत में होस्ट अर्जुन बिजलानी को फहमान और सुंबुल के ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड के बारे में चर्चा करते हुए वीडियो मे देख सकते हैं।
अर्जुन बिजलानी जब रियलिटी शो में 'इमली' के टीवी सितारों से पूछते हैं कि क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? तो दोनों शर्माने लगते है, पर उन्होंने इस तरह की कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है वह रिलेशनशिप में हैं। दोनों स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, इसी के बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखने के लिए दि गई लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़िए