1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Mika Di Vohti Update: शो के पहले ही दिन इस हसीना को दिल दे बैठे मीका सिंह, सिंगर का दिखा रोमांटिक अंदाज

Mika Di Vohti Update: शो के पहले ही दिन इस हसीना को दिल दे बैठे मीका सिंह, सिंगर का दिखा रोमांटिक अंदाज

 Edited By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 21, 2022 11:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 11:29 am IST

धमाकेदार शुरुआत के साथ शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' में 12 हसीनाओं ने शिरकत की है। ये सभी हसीनाएं मीका की वोटी बनने का ख्वाब लेकर आई हैं। इसी कड़ी में शो से जुड़ा एक वीडियो (Swayamvar - Mika Di Vohti Promo) इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

mika di vohti- India TV Hindi
mika di vohti Image Source : INSTAGRAM -STARBHARAT

Mika Di Vohti Update: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह  (Mika Singh) अब शादी के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी वोटी ढूंढने के सफर पर सिंगर निकल पड़े हैं। स्टार भारत के शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' (Swayamvar - Mika Di Vohti) के ग्रांड प्रीमियर के बाद लड़कियों में खींचातानी शुरू हो चुकी है और हर कोई मिसेज़ मीका सिंह बनने की चाह में आगे बढ़ रही हैं। 

धमाकेदार शुरुआत के साथ इस शो में 12 हसीनाओं ने शिरकत की है। ये सभी हसीनाएं मीका की वोटी बनने का ख्वाब लेकर आई हैं। इसी कड़ी में शो से जुड़ा एक वीडियो (Swayamvar - Mika Di Vohti Promo) इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मीका सिंह शो के पहले ही दिन एक हसीना के साथ काफी कोज़ी होते हुए नजर आ रहे हैं। 

दरअसल स्टार भारत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर 'मीका दी वोटी' का एक प्रोमो रिलीज किया है। वीडियो में मीका सिंह, कलकत्ता की हसीना प्रांतिका दास संग जाम छलकाते और रोमांटिक डांस करते देखे जा रहे हैं। रोमांटिक गाने पर डांस करते-करते मीका इस हसीना के मांथे को भी चूम लेते हैं। मीका वहीं पास में बैठी दूसरी हसीना ये सब देख कमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। 

पहले दिन का टास्क लड़कियों के लिए नहीं बल्कि मीका के लिए था। सारी लड़कियों से मिलने के बाद होस्ट शान ने मीका को दो कंगन दिए और बताया कि जो दो लड़कियां उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद आई हैं मीका को उन दो लड़कियों को ये कंगन देना हैं और वो उन दो लड़कियों के साथ डेट पर जा सकते हैं। पहला कंगन मिला मुंबई की बुशरा शेख को। वहीं दूसरा कंगन मीका ने दिया बंगाल की क्रांतिका दास को। शो काफी मजेदार होने वाला है। मीका से शादी के करने के लिए इन 12 हसीनाओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होने वाली है।

ये भी पढ़िए

Kundali Bhagya: शक्ति अरोड़ा ने किया डेयरडेविल स्टंट, 3 साल बाद एक्टर कर रहे हैं वापसी

शहनाज गिल ने दुल्हन के रूप में किया रैंप पर डेब्यू, शोस्टॉपर बनकर किया सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस

Malaika Arora In Bikini : मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार ने ढाया कहर, लेटेस्ट पिक हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन