1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kundali Bhagya: शक्ति अरोड़ा ने किया डेयरडेविल स्टंट, 3 साल बाद एक्टर कर रहे हैं वापसी

Kundali Bhagya: शक्ति अरोड़ा ने किया डेयरडेविल स्टंट, 3 साल बाद एक्टर कर रहे हैं वापसी

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 20, 2022 11:12 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 11:12 pm IST

'कुंडली भाग्य' में शक्ति अरोड़ा शामिल हुए है। शाक्ति ने शो में धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को रिप्लेस किया है। शो में शक्ति बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। सीरियल का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है।

Shakti Arora- India TV Hindi
Shakti Arora Image Source : TWITTER

Kundali Bhagya: छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल 'कुंडली भाग्य' टीआरपी लिस्ट में लगातार गोते खा रहा है। टीआपी बढ़ाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। यहां तक की मेकर्स ने शो की कहानी को आगे बढ़ा दिया है। कुंडली भाग्य में बड़े बदलाव हो रहे हैं। यही वजह है जो 'कुंडली भाग्य' अपनी कहानी से ज्यादा स्टारकास्ट की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है।

हाल ही में इस  'कुंडली भाग्य' में शक्ति अरोड़ा भी शामिल हुए है। शाक्ति ने शो में धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को रिप्लेस किया है। शो में शक्ति बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। सीरियल का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। इसी बीच एक खबर सामने आई है। दरअसल शक्ति अरोड़ा ने इस सीरियल के एक सीन के स्टंट को खुद शूट किया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

शक्ति अरोड़ा 3 साल बाद टीवी की दुनियां में वापसी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति ने बताया कि सीरियल में स्टंट करने का मौका बेहद कम ही मिलता है। इसलिए जब उन्हें ये मौका मिला तो उन्होंने इसे हाथ नहीं जाने दिया। 

शक्ति ने कहा कि , मैं बस न नहीं कह सकता था। मेरे पास बॉडी डबल का उपयोग करने का विकल्प था, लेकिन मैं वास्तव में इसे खुद करना चाहता था। मैं कुछ समय से एक रियल एक्शन सीक्वेंस करना चाहता था और इस मजेदार स्टंट ने मुझे सच में खुश कर दिया।

बता दें - शक्ति ने इस स्टंट की शूटिंग के दौरान खुद को घायल भी कर लिया। इस स्टंट को परफोर्म करते वक्त उनके घुटने में झटका आ गया था। लेकिन सीन को पूरा करने की ज़िंद में उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

ये भी पढ़िए

शहनाज गिल ने दुल्हन के रूप में किया रैंप पर डेब्यू, शोस्टॉपर बनकर किया सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस

Malaika Arora In Bikini : मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार ने ढाया कहर, लेटेस्ट पिक हुई वायरल

Father's Day 2022: युवराज सिंह-हेजल कीच ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Raksha Bandhan : Akshay Kumar ने शेयर किया 'रक्षा बंधन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन