1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raksha Bandhan : Akshay Kumar ने शेयर किया 'रक्षा बंधन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Raksha Bandhan : Akshay Kumar ने शेयर किया 'रक्षा बंधन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 19, 2022 06:01 pm IST,  Updated : Jun 19, 2022 06:01 pm IST

'सम्राट पृथ्वीराज' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने के बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार नई फिल्म के साथ वापसी करने को तैयार है। अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' का पहला पोस्टर शेयर किया है।

Raksha Bandhan First Poster- India TV Hindi
Raksha Bandhan First Poster Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR

Highlights

  • अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर 21 जून को होगा रिलीज
  • बॉक्स ऑफिस पर होगी अक्षय कुमार और आमिर खान की टक्कर

Raksha Bandhan First Poster: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम कभी ना हार मानने वाले सितारों की लिस्ट में शुमार होता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का स्वाद चखना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से अक्षय अपनी नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की तैयारी में जुट गए हैं। 

बीते दिनों ही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट का एलान हुआ था और अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दरअसल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अक्षय ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होगा। 

फिल्म का पहला पोस्टर में अक्षय कुमार चार लड़कियों के साथ उन्हें गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के नाम और पोस्टर को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये सभी लड़कियां उनकी बहन का किरदार निभाने वाली हैं। पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'बहनें जान हैं... भाई और बहन प्यार के अटूट बंधन में बंधे होते हैं। उनकी दुनिया की झलक पर हमारी एक कोशिश पेश है। रक्षा बंधन का ट्रेलर 21 जून 2022 को आ रहा है।'

मिली जानकारी के अनुसार अक्षय अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च मुंबई के एक मेगा इवेंट के दौरान करेंगे। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी। अक्षय ने टीजर शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। 

ये भी पढ़िए

Yoga Day 2022 : सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी और कंगना रनौत ने बड़ी बीमारियों को योग से किया ठीक

International Yoga Day 2022: योग ने दी नई जिंदगी, मौत को छूकर वापस आए ये लोग

International Yoga Day 2022 : योगा डे क्यों मनाया जाता है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?

Father's Day 2022: पिता को खूबसूरत अंदाज में विश कर रहे हैं सेलेब्स, जानिए पापा के लिए किसने क्या कहा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन