Father's Day 2022: हर किसी की जिंदगी में पिता की अहम भूमिका होती है। जिस तरह मां अपने बच्चों की खुशी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देती है उसी तरह एक पिता भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है। हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father's Day) सेलिब्रेट किया जाता है। आज (19 जून) को फादर्स डे मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे हमारे बॉलीवुड और टीवी हस्तियों ने अपने ऑफ-स्क्रीन हीरो यानी अपने पिताओं की सराहना की है और उन्हें इसकी शुभकामनाएं दीं। तो आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
फिल्म निर्माता करण जौहर रूही और यश के सिंगल पिता हैं। करण ने फादर्स डे के मौके पर सभी सिंगल पेरेंट्स के लिए एक खास संदेश दिया है। निर्माता ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों के साथ पोज देते हुए एक तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा - 'एक निर्णय जो मैं अपने दिल से कभी नहीं कर सकता था अगर मेरे पास मेरी मां का हाथ नहीं होतार। वह हमारे प्यार के पंखों के नीचे की हवा है। मेरे बच्चे !!!'
फादर्स डे के मौके पर तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने पिता अभिनेता कृष्णा घट्टामनेनी को सोशल मीडिया पर बधाई दी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'आपने उदाहरण पेश किया और मुझे दिखाया कि पिता होने का क्या मतलब है। मैं वह नहीं होता जो मैं आपके बिना हूं। हैप्पी फादर्स डे नन्ना।'
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फादर्स डे के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा - 'यह ऐसे क्षण हैं जो मुझे उन दिनों में ले जाते हैं जब पापा कैमरे के पीछे होते थे। फिल्म निर्माण के लिए उनके प्यार को जितना हो सके उतना सीखने की कोशिश कर रहा हूं।'
दिग्गज कलाकार संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है - 'आई लव यू, डैड! आपने मेरे लिए, हमारे लिए... हमारे परिवार के लिए हर छोटी-छोटी चीजों को समझने के लिए धन्यवाद! आप हमेशा मेरी ताकत, गर्व और प्रेरणा के महान स्रोत रहेंगे।'
अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ अपने पिता अजय कुमार शर्मा पर प्यार बरसाया। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के पिता को एक टेडी बियर के बगल में बैठे देखा जा सकता है।

सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने पिता के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और लिखा, 'एक आभारी पुत्र और एक गर्वित पिता बनना एक शानदार एहसास है! सभी को हैप्पी फादर्स डे।'
फादर्स डे के मौके पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन को अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी दो बेटियां और उनके पिता शुबीर सेन भी थे।

पिता अमिताभ बच्चन के साथ श्वेता ने शेयर की तस्वीर
श्वेता बच्चन ने अपने पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ फादर्स डे के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए एक सुपर क्यूट तस्वीर शेयर की हैं। साथ ही इसके साथ श्वेता ने बेहद ही मजेदार कैप्शन दिया है। इस फोटो में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा - 'रिश्ते मैं तो सिर्फ़ मेरे … लगते हैं।' बता दें कि यह 1988 में आई फिल्म शहंशाह का फेमस डायलॉग है।
'फादर्स डे' के मौके पर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'हैप्पी फादर्स डे'
संपादक की पसंद