1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने दुल्हन के रूप में किया रैंप पर डेब्यू, शोस्टॉपर बनकर किया सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस

शहनाज गिल ने दुल्हन के रूप में किया रैंप पर डेब्यू, शोस्टॉपर बनकर किया सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस

 Published : Jun 20, 2022 09:14 am IST,  Updated : Jun 20, 2022 09:27 am IST

सिद्धू मूसे वाला के गाने पर शहनाज गिल के डेब्यू वॉक का वीडियो वायरल हो गया है। फैंस शहनाज को दुल्हन के रूप में देखकर बहुत खुश हैं और तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

शहनाज गिल- India TV Hindi
शहनाज गिल Image Source : TWITTER- @ITSAYAAN13_

Highlights

  • शहनाज गिल ने पहली बार रैंप वॉक किया है।
  • सिद्धू मूसेवाला के गाने पर शहनाज का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
  • शहनाज गिल बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं।

मशहूर एक्ट्रेस और फैंस की फेवरिट शहनाज गिल ने रैंप पर डेब्यू किया है। डिजाइनर सामंत चौहान के लिए एक खूबसूरत दुल्हन के रूप में बिग बॉस फेम अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शहनाज़ ने लाल रंग का लहंगा पहना था और अपनी ग्रेस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहनाज़ ने पूरे कॉन्फिडेंस में रैंप वॉक किया और कई खूबसूरत पोज दिए। शहनाज ने सिद्धू मूसे वाला के गाने 'सोहने लगदे' पर शो स्टॉपर के रूप में डांस भी किया और लोगों का दिल जीत लिया।

शहनाज ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "डेब्यू वॉक किया! सुपर टैलेंटेड डिजाइनर सामंत चौहान के लिए वॉक की।" उन्होंने दर्शकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, "अहमदाबाद के लोगों को मेरे लिए इसे एक्सट्रा स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद! आपका आतिथ्य और प्यार अतुलनीय है।" 

शहनाज गिल
Image Source : @RITIKA_SAYSSशहनाज गिल 

वायरल हो रहा है शहनाज गिल का वीडियो

शहनाज गिल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 'बिग बॉस' के दिनों में शहनाज की मासूमियत हमेशा सलमान को भा गई थी। शहनाज ने बिग बॉस के दौरान अपने लाखों फैंस बनाए थे और वो आज भी शहनाज को उतना ही प्यार और सपोर्ट करते हैं।

शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू

शहनाज़ हाल ही में पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई दी थीं। 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ होने वाली 'कभी ईद कभी दीवाली' के साथ शहनाज बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 

शहनाज गिल
Image Source : @RITIKA_SAYSSशहनाज गिल

ये भी पढ़िए

Malaika Arora In Bikini : मलाइका अरोड़ा के बिकिनी अवतार ने ढाया कहर, लेटेस्ट पिक हुई वायरल

Father's Day 2022: युवराज सिंह-हेजल कीच ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Raksha Bandhan : Akshay Kumar ने शेयर किया 'रक्षा बंधन' का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Yoga Day 2022 : सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी और कंगना रनौत ने बड़ी बीमारियों को योग से किया ठीक

International Yoga Day 2022: योग ने दी नई जिंदगी, मौत को छूकर वापस आए ये लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन