Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: 20 साल के लीप के बाद ये होंगे शो के लीड एक्टर! हुआ बड़ा खुलासा
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: 20 साल के लीप के बाद ये होंगे शो के लीड एक्टर! हुआ बड़ा खुलासा
Written By : Poonam Shukla
Published : May 29, 2023 07:18 pm IST,
Updated : May 29, 2023 07:19 pm IST
'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि शो में 20 साल के लीप आने के बाद शो में फहमान खान लीड एक्टर होंगे।
Image Source : TWITTERghum hai kisikey pyaar meiin
'गुम है किसी के प्यार में' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सई-विराट और सत्या जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं। क्योंकि शो में 20 साल का लीप आने वाला है। वहीं शो को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बता दें 20 साल का लीप आने के बाद इस शो में काफी कुछ बदलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार इस शो के कास्ट में भी बड़ा बदलाव होगा।
रिपोर्ट के अनुसार लीप के कारण आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ रहे हैं। वहीं अब शो की कहानी वीनू और सावी के आस-पास आएगी। वहीं इस शो में अब एंट्री होने वाली है। हाल ही में जानकारी के अनुसार शो को एक नया लीड एक्टर मिल भी गया है। बता दें ये टॉप एक्टर 'इमली' फेम फहमान खान हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद एक्टर फहमान खान लीड रोल निभा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने फहमान खान को शो के लिए अप्रोच किया है। हाल ही में एक्टर सीरियल 'धर्मपत्नी' में नजर आ रहे हैं।
बता दें कि फहमान खान इमली में नजर आते थे, लेकिन अभी वह धर्मपत्नी की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसी खबर है कि 'धर्मपत्नी' जल्द ही बंद होने वाला है। अब देखना होगा कि फहमान खान लीड रोल में आएंगे की नहीं। वहीं इस शो के लीड सत्या, सई और विराट किस शो में नजर आएंगे। इस शो में पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं।