1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti-Raghav Wedding: शादी की तैयारियां हुई तेज, डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग के लिए राजस्थान पहुंचे कपल

Parineeti-Raghav Wedding: शादी की तैयारियां हुई तेज, डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग के लिए राजस्थान पहुंचे कपल

 Reported By: IANS Written By: Poonam Shukla
 Published : May 28, 2023 04:05 pm IST,  Updated : May 28, 2023 04:07 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद शादी की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया में दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है।

twitter- India TV Hindi
Parineeti-Raghav Image Source : TWITTER

Parineeti-Raghav WeddingUpdate: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की है। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा दोस्त और कुछ राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थी। यह इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली में हुई थी। वहीं अब शादी की तैयारियां तेज हो गई है, जिसकी झलक सोशल मीडिया में दिखनी शुरू हो गई है। 

Ram Siya Ram कण-कण में गूंजेगा, Adipurush का दूसरा गाना 5 भाषा में होगा रिलीज

प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी जोधपुर में 'शाही शादी'

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिणीति शनिवार को उदयपुर पहुंचीं हुई थी साथ ही उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे। शनिवार सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में 'शाही शादी' हुई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं। हाल ही में  उनकी और राघव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Hina Khan ने पब्लिक प्लेस में अपने बॉयफ्रेंड को किया KISS, ट्रोल्स ने कहा लंगूर के हाथ में अंगूर

परिणीति ने की शिखा सक्सेना से मुलाकात

परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, आप सांसद राघव चड्ढा की पहले उदयपुर पहुंचने की योजना थी, लेकिन वह अब जयपुर आएंगे और यहां विवाह स्थल का जायजा लेंगे, जबकि परिणीति रविवार तक उदयपुर में रहेंगी। उसके बाद वह जयपुर भी जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार कपल अक्टूबर महीने के अंत तक शाद रचा सकते हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी बहल के साथ की थी। उन्होंने इशकजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन