1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Hina Khan ने पब्लिक प्लेस में अपने बॉयफ्रेंड को किया KISS, ट्रोल्स ने कहा लंगूर के हाथ में अंगूर

Hina Khan ने पब्लिक प्लेस में अपने बॉयफ्रेंड को किया KISS, ट्रोल्स ने कहा लंगूर के हाथ में अंगूर

 Published : May 25, 2023 05:49 pm IST,  Updated : May 25, 2023 05:49 pm IST

एयरपोर्ट पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को किस करने पर ट्रोल हुईं हिना खान। देखिए वीडियो

twitter- India TV Hindi
Hina Khan did KISS to her boyfriend in public place Image Source : TWITTER

हिना खान हाल ही में श्रीनगर में जी20 समिट में शामिल हुई थी। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिना खान के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस एयरपोर्ट से घर वापस जाते वक्त अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

‘द केरल स्टोरी’ के बाद बहुत बड़ी मुश्किलों में फंसी Adah Sharma, रातों-रात लीक हुई उनकी...

हाल ही में एक फैन अकाउंट ने ट्विटर पर हिना खान के श्रीनगर से मुंबई वापस आने का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं और जैसे ही वे अपनी कार की ओर बढ़ रही हैं उसी दौरान हिना अपने बॉयफ्रेंड को किस करते नजर आई। इस दौरान उन्होंने काला कोट और नीली जींस पहनी हुई है। जबकि रॉकी ने काली टी-शर्ट और पैंट पहना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स हिना की क्लास लगा रहे हैं। एक ने कमेंट करके लिखा  लंगूर के हाथ में अंगूर। एक ने कहा पब्लिक के सामने तो शर्म कर लो। एक ने लिखा, 'शो ऑफ और उसके बाद चेक करना कि यह कैमरे में कैद हुआ या नहीं। एक ने कहा उमरह करवाया था ना इन्होंने क्या हुआ?? उमरह करके फिर से गुमराह हो गई क्या??

Anupamaa New Promo: अनुज-अनुपमा ने किया रोमांटिक डांस, यूजर ने कहा शादी को मजाक बना रखा है

Bigg Boss OTT 2 के ऑफर को इस एक्टर ने मारी लात, सिर्फ ये थी वजह

पिछले साल हिना खान और रॉकी जायसवाल के ब्रेकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने बाद में स्पष्ट किया था और कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है; मेरी लव लाइफ बहुत अच्छी है। हिना खान एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रूप में काम किया था। हिना खान सलमान खान के रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस 11 में भी नजर आई थी। हिना अनलॉक और हैक्ड जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन