1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अर्चना पूरन सिंह को चिढ़ाना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, मिला करारा जवाब

अर्चना पूरन सिंह को चिढ़ाना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, मिला करारा जवाब

अर्चना पूरन शेखर कपूर के साथ रियलिटी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में बतौर जज नजर आने वाली हैं।

अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- FAN PAGE अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा 

कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह एक दूसरे की टांग खींचने से कभी पीछे नहीं रहते हैं, कपिल अक्सर अपने शो द कपिल शर्मा शो में भी अर्चना का मजाक बनाते हैं हालांकि बाद में उनसे माफी भी मांग लेते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि कपिल अर्चना की टांग खिंचाई कर रहे थे मगर अर्चना ने भी उन्हें मजेदार जवाब दे दिया। दरअसल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की पूरा टीम जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होगी। अमेरिका टूर का जिक्र करते हुए शो के होस्ट कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिह की टांग खींचते हैं और कहते हैं कि उनकी पूरी टीम अर्चना के बिना यूएस जा रही है। कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए, अर्चना ने जवाब दिया कि मैं खुद के पैसे की टिकट लेकर जाऊंगी। मुझे प्रोड्यूसर या स्पॉन्सर के खर्चे पर जाने की जरूरत नहीं है।

इस पर कपिल ने पूछा, तो इस शो में खुद का पैसा लगाकर बैठी हो आप? इस पर अर्चना ने कहा कि वह शो से कमाती हैं और फिर घूमने के लिए पैसे खर्च करती हैं। हाल ही के एपिसोड में गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार स्पेशल गेस्ट के तौर नजर आएंगे।

इस बीच अर्चना, शेखर कपूर के साथ रियलिटी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में बतौर जज नजर आने वाली हैं।

इनपुट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 

Happy Birthday Karan Johar: 50 साल के हुए करण जौहर, डायरेक्शन के साथ कर चुके हैं इन फिल्मों में एक्टिंग

करण जौहर को कई लोगों ने विश किया बर्थडे, मगर मलाइका का अंदाज हो रहा है वायरल

1992 में Aishwarya Rai को मॉडलिंग के लिए मिले थे 1500 रुपये, ये फोटो देख पहचानना हो रहा हैं मुश्किल 

'दयाबेन' दिशा वकानी दूसरी बार बनीं मां, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी की आ रही थी खबर

मुनमुन दत्ता उर्फ​ बबीताजी ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'! इस रियलिटी शो में आएंगी नजर

Cannes 2022 पहुंची गुत्थी, सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर हंसी नहीं रोक पाईं हिना और मौनी

Imlie Spoiler Alert: प्रेग्नेंट इमली को गिरा देगी ज्योति, क्या बच पाएगा बच्चा?