A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अरशद वारसी और बोमन ईरानी के शो "LOL - हंसे तो फंसे" का ट्रेलर ऑउट, 30 अप्रैल से स्ट्रीम होगा शो

अरशद वारसी और बोमन ईरानी के शो "LOL - हंसे तो फंसे" का ट्रेलर ऑउट, 30 अप्रैल से स्ट्रीम होगा शो

प्राइम सदस्य 30 अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाले शो को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

BOMAN IRANI ARSHAD WARSI- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- AMAZON PRIME LOL- हंसे तो फंसे

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपनी नई सीरीज़ "LOL - हंसे तो फंसे" का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। इस लोकल एडिशन में कॉमेडियन का एक ग्रुप नज़र आएगा, सभी भारत के मंझे हुए कॉमेडियन हैं। मेजबान होंगे अरशद वारसी और बोमन ईरानी वहीं आदर मलिक, आकाश गुप्ता, अदिति मित्तल, अंकिता श्रीवास्तव, साइरस ब्रोचा, गौरव गेरा, कुशा कपिला, मल्लिका दुआ, सुनील ग्रोवर और सुरेश मेनन यहाँ कड़ी चुनौती का सामना करते हुए नज़र आएंगे। 

यहाँ न केवल उनके ह्यूमर का इम्तिहान लिया जाएगा, बल्कि उनके धीरज की भी परीक्षा होगी, क्योंकि वे लगातार छह घंटे तक बैटल करेंगे, जहाँ वे खुद पोकर फेस बना कर घर में मौजूद दूसरों को हँसाते हुए दिखाई देंगे।

टारगेट कमरे में हँसने वाला अंतिम इंसान होना चाहिए और जो व्यक्ति लंबे वक्त तक स्ट्रेट फेस रख पाएगा वह आखिरकार खेल जीत जाएगा। भारतीय और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 30 अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाले शो को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

देखिए ट्रेलर-

ये भी पढ़ें-

सलमान खान की 'राधे' 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ पे-पर-व्यू स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

पिता के निधन की खबर सुन मुंबई वापस लौटीं हिना खान को पैपराजी ने घेरा, विकास गुप्ता ने बताया - असंवेदनशील

उर्वशी ढोलकिया की फैमिली चाहती हैं उनकी दूसरी शादी, अभिनेत्री ने जाहिर की अपनी मंशा