A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. हैवानियत की हदें पार: 13 वर्षीय बालिका को 51 साल के दुष्कर्मी ने किया गर्भवती, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

हैवानियत की हदें पार: 13 वर्षीय बालिका को 51 साल के दुष्कर्मी ने किया गर्भवती, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

गुजरात के मेघराज जिले में 13 वर्षीय बालिका से रेप करके उसे गर्भवती करने की वारदात सामने आई है। पुलिस ने 51 साल के दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

gujarat rape meghraj incident- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो।

गुजरात के मेघराज शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात की घटना सामने आई है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप 51 वर्ष के अधेड़ उम्र के शख्स पर लगा है। बालिका के साथ ऐसे जघन्य कृत्य के सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया और महज 24 घंटे के भीतर इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक मामले में क्या कार्रवाई हुई?

गुजरात में 13 वर्षीय बालिका के साथ ये पूरी दिल दहलाने वाली घटना मेघराज तालुका के ग्रामीण क्षेत्र में हुई है। बालिका के साथ हुई इस घटना को लेकर इसरी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की गई थी। इस जघन्य कृत्य को लेकर इसरी पुलिस तंत्र भी अलर्ट हो गया था। इसरी पुलिस स्टाफ और पीआईजी के. वहुनिया ने तुरंत दुष्कर्मी आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी और महज 24 घंटे के अंदर ही दुष्कर्मी आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से आगे की पूछताछ और जांच की गई है।

सख्त से सख्त सजा की मांग

मेघराज तालुका की दिल दहलाने वाली घटना में 51 वर्षीय आढ़ती ने 13 वर्षीय बालिका के साथ ऐसी हरकत की है, जिससे अरावली जिले में हड़कंप मच गया है। लोग चाहते हैं कि आरोपी दुष्कर्मी को सख्त से सख्त सजा मिले। फिलहाल इसरी पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच समेत कई और प्रक्रिया पूरी की है।

सूरत में भी सनसनीखेज वारदात

इधर, सूरत शहर में आत्महत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के नवसारी बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक मॉडल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मानसिक तनाव या प्रेम प्रकरण में फांसी लगाए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

ये भी पढ़ें- 'एहसास दिलाया कि मैं तुम्हारे लिए...', सूरत में मॉडल अंजलि ने लगाई फांसी, आखिरी पोस्ट ने सबको झकझोरा

अहमदाबाद: कोरोना से 16 साल की लड़की की मौत, डॉक्टर बोले- 'ऑक्सीजन लेवल कम था, हेपेटाइटिस भी था'