1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 'एहसास दिलाया कि मैं तुम्हारे लिए...', सूरत में मॉडल अंजलि ने लगाई फांसी, आखिरी पोस्ट ने सबको झकझोरा

'एहसास दिलाया कि मैं तुम्हारे लिए...', सूरत में मॉडल अंजलि ने लगाई फांसी, आखिरी पोस्ट ने सबको झकझोरा

 Published : Jun 09, 2025 10:07 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 10:07 am IST

गुजरात के सूरत में 23 साल की मॉडल अंजलि वरमोरा ने सुसाइड किया है। 7 जून की रात ढाई बजे अंजलि ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग भावुक कर देने वाली रील पोस्ट की थी।

मॉडल अंजलि वरमोरा की...- India TV Hindi
मॉडल अंजलि वरमोरा की फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

देश में टेक्सटाइल और हीरा नगरी से नाम से मशहूर सूरत शहर में आत्महत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। शहर में एक बार फिर से मॉडल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। करीब 1 महीने पहले सारोली इलाके में एक मॉडल ने आत्महत्या की थी, वहीं अब शहर के नवसारी बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक ओर मॉडल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। उसने मानसिक तनाव या प्रेम प्रकरण में फांसी लगाए जाने की आशंका है।

2 साल पहले सगाई, अब सुसाइड, क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक नवसारी बाजार स्थित कार्तिक अपार्टमेंट में रहने वाली 23 वर्षीय अंजलि वरमोरा परिवार में मां के अलावा भाई और एक बहन के साथ रहती थी। अंजलि बतौर मॉडल अलग-अलग कंपनियों में मॉडलिंग का काम करती थी। पिछले कुछ महीनों से अंजलि एक मॉडलिंग एजेंसी में काम कर रही थी जिसके लिए वह सूरत और अहमदाबाद में काम के सिलसिले आती जाती रहती थी। 2 साल पहले अंजलि की सगाई भी हुई थी। इस बीच 7 जून की रात ढाई बजे अंजलि ने अपने रूम में छत के पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्य द्वारा बार-बार खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तब अंजलि फंदे से लटकी मिली जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

model anjali
Image Source : INDIA TVअंजलि ने सुसाइड से पहले भावुक कर देने वाली रील पोस्ट की थी।

सुसाइड से पहले डाली इंस्टाग्राम पोस्ट 

अंजलि ने आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग भावुक कर देने वाली रील पोस्ट की थी। इनमें एक में उसने लिखा था, "अगर सब चले गए होते तो कोई बात नहीं, लेकिन जब प्रिय चला गया वो दुख है।" दूसरी पोस्ट में उसने लिखा था, "आज उसने मुझे एहसास दिलाया कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं हूं।"

फिलहाल बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकरण या फिर मानसिक तनाव के चलते अंजलि ने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

(रिपोर्ट- शैलेश चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: 'मुझे पकड़ा तो कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा...कर लूंगा सुसाइड', क्रिमिनल का हाई वोल्टेज ड्रामा

जबलपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, चौथी मंजिल से लगाई छलांग; रैगिंग का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।