अहमदाबाद: ओढव जिले पुलिस एक वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो देखकर चौंक गई। अपराधी शोले फिल्म की तरह फ्लैट की पांचवीं मंजिल की खिड़की के बीच की छोटी सी जगह पर उतर गया और जब पुलिस अधिकारियों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, तो चिल्लाने लगा, "मुझे पता है कि आप मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे। मैं जानता हूं कि यह वास्तव में बुरा होने वाला है। आपके सामने आत्मसमर्पण करने से बेहतर है कि मैं मर जाऊं।" इसके साथ ही उसने सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम भी किया और पुलिस को धमकाते हुए लगातार पीछे हटने की मांग करता रहा।
गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई वोल्टेज ड्राम
पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ऐसा किया और उसका हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चलता रहा और उसे देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि, उस अपराधी का नाम अभिषेक उर्फ 'शूटर' है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने फायर विभाग की टीम को घटनास्थल पर बुलाया और आरोपी को समझाने की कोशिश की और तीन घंटे तक समझाने के बाद आरोपी पांचवीं मंजिल से नीचे उतरा फिर पुलिस उसे फाइनली गिरफ्तार कर ले गई।
देखें वीडियो
लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था अपराधी, कूदने की दी धमकी
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को शिवम आवास में वांछित अपराधी अभिषेक के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच के अधिकारी जब वहां पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दस्तक दी, गई तो अभिषेक ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया और किचेन की खिड़की से भागने का प्रयास किया, वह एक संकरी सीढ़ियों के बीच बनी जगह पर खड़ा हो गया, जिससे नीचे भीड़ जमा हो गई। कई मिनटों के बाद, पुलिस ने जबरन दरवाज़ा खोला तो देखा अभिषेक पांचवीं मंज़िल के किनारे पर खड़ा था और अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम कर रहा था।
पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने कूदने की धमकी भी दी। तीन घंटे के लंबे समय तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद, वे उसे सुरक्षित रूप से बचाने में सफलता मिली और अपराधी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि उसके आपराधिक संबंधों की जांच के लिए आगे की जांच चल रही है।
लंबे समय से फरार चल रहा था अपराधी
गिरफ्तारी के बाद, अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियान ने कहा, "अभिषेक, जिसे शूटर संजय सिंह तोमर के नाम से भी जाना जाता है, अहमदाबाद के पूर्वी जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में आरोपी अभिषेक तोमर के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई अपराधों में शामिल रहा है और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचकर भाग रहा था। शहर की अपराध शाखा की कई टीमें सक्रिय रूप से उसका पता लगा रही थीं। शनिवार को मिली सूचना से शिवम आवास के एक्स विंग के फ्लैट नंबर 505 में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।"
(अहमदाबाद से महेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट)