A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अब इस राज्य की कोर्ट में जज की तरफ उछाला गया जूता, जानें फिर न्यायाधीश ने क्या किया

अब इस राज्य की कोर्ट में जज की तरफ उछाला गया जूता, जानें फिर न्यायाधीश ने क्या किया

गुजरात के अहमदाबाद शहर में मंगलवार को सत्र अदालत में फैसले से नाराज एक व्यक्ति ने न्यायाधीश की तरफ कथित तौर पर जूता उछाल दिया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

gujarat court judge shoes- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक फोटो।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की ओर हाल ही में एक वकील ने जूता फेंक दिया था। इस घटना को लेकर लगातार हंगामा जारी है। इस बीच मंगलवार को ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना फिर से सामने आई है। गुजरात के अहमदाबाद की सत्र अदालत में फैसले से नाराज एक शख्स ने न्यायाधीश की तरफ जूता उछाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब कोर्ट के रूम में मामले पर सुनवाई हो रही थी। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अहमदाबाद की सत्र अदालत में मंगलवार को फैसले से नाराज एक व्यक्ति ने न्यायाधीश की तरफ जूता उछाला है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जूता अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश तक पहुंचा या नहीं। जज की तरफ जूता उछालने वाला शख्स एक मामले में अपीलकर्ता था। 

न्यायाधीश ने दिखाया बड़ा दिल

पुलिस ने जानकारी दी है कि न्यायाधीश के निर्देश पर उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया है। उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कदम भी नहीं उठाया गया है। पुलिस ने कहा-"अपील खारिज होने के बाद व्यक्ति गुस्से में आ गया और उसने न्यायाधीश की तरफ जूता फेंका। हालांकि, उसे अदालत के कर्मियों ने पकड़ लिया, लेकिन न्यायाधीश ने उसे जाने दिया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।"

CJI R 

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के CJI बीआर गवई की ओर कथित तौर पर जूता फेंकने की कोशिश की थी। वकील की पहचान 71 वर्षीय राकेश किशोर के रूप में की गई थी। पुलिस ने वकील से कोर्ट परिसर में तीन घंटे तक पूछताछ की और बाद में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज न होने पर दोपहर दो बजे उसे छोड़ दिया। पुलिस ने उसके जूते भी उसे लौटा दिए थे। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अमहदाबाद एयरपोर्ट से बड़ी खबर, दोहा से हांगकांग जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

गुजरात में सीएम भूपेंद्रभाई पटेल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, 16 नए चेहरों को मिल सकती है जगह