1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में सीएम भूपेंद्रभाई पटेल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, 16 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

गुजरात में सीएम भूपेंद्रभाई पटेल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, 16 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 14, 2025 11:59 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 12:34 pm IST

जानकारी के मुताबिक गुजरात कैबिनेट में होने वाले बड़े फेरबदल में लगभग 10-11 मौजूदा मंत्रियों को ड्राप किया जा सकता है जबिक 16 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

भूपेंद्र पटेल, सीएम...- India TV Hindi
भूपेंद्र पटेल, सीएम गुजरात Image Source : PTI

Gujarat Cabinet Reshuffle:  गुजरात में सीएम भूपेंद्रभाई पटेल  जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। नई कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है जबकि कई पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है। जानकारी के मुताबिक कल या परसों गुजरात कैबिनेट में होने वाले बड़े फेरबदल में लगभग 10-11 मौजूदा मंत्रियों को ड्राप किया जा सकता है जबिक 16 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

Related Stories

कल रात प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात बीजेपी नेतृत्व, जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल थे, के बीच लगभग 5 घंटे की मैराथन बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार समेत संगठन की भूमिकाओं में नए चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई।

भाजपा आलाकमान ने लिस्ट को दी मंजूरी

बताया जाता है कि भाजपा आलाकमान ने नामों की सूची को मंज़ूरी दे दी है और मुख्यमंत्री से उल्टी गिनती शुरू करने को कहा है। मौजूदा मंत्रिमंडल के लगभग 5 मंत्रियों को बरकरार रखे जाने की उम्मीद है जबकि 16 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

नई कैबिनेट में कितने मंत्री?

भाजपा में शामिल हुए दो से तीन पूर्व कांग्रेस विधायकों को नई टीम में जगह मिल सकती है। दो महिला नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष को महत्वपूर्ण पदोन्नति मिल सकती है। नई कैबिनेट में लगभग 20 से 23 सदस्य होने की उम्मीद है।

सरकार और पार्टी के लिए स्पष्ट रोडमैप 

सरकार और पार्टी संगठन दोनों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। सबसे पहले कैबिनेट में फेरबदल की घोषणा होने की उम्मीद है, उसके बाद नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि कार्यभार संभालने वाले सभी नए चेहरे गुजरात के लोगों से जुड़ें और अपनी भूमिका संभालने के तुरंत बाद उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।