1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 1338 किमी पैदल चलकर मेहसाणा से अयोध्या पहुंचे 73 साल के बुजुर्ग, 1990 में लिया था संकल्प

1338 किमी पैदल चलकर मेहसाणा से अयोध्या पहुंचे 73 साल के बुजुर्ग, 1990 में लिया था संकल्प

 Published : Oct 10, 2025 11:07 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:07 am IST

मेहसाणा के जयंतीलाल हरजीवनदास पटेल, 1990 में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के दौरान लिए गए अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 40 दिनों की पैदल यात्रा के बाद अयोध्या पहुंचे।

73-year-old man completes Ayodhya journey- India TV Hindi
बुजुर्ग जयंतीलाल हरजीवनदास पटेल ने 40 दिनों तक पैदल चल मेहसाणा से अयोध्या की यात्रा पूरी की। Image Source : PTI

भगवान राम के प्रति भक्ति और तीन दशक से भी अधिक समय पहले की गई प्रतिज्ञा से प्रेरित होकर 73 साल के एक बुजुर्ग ने गुरुवार को गुजरात के मेहसाणा से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक 1,338 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरी की। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मीडिया सेंटर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेहसाणा जिले के मोदीपुर गांव के निवासी जयंतीलाल हरजीवनदास पटेल, 1990 में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के दौरान लिए गए अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 40 दिनों की पैदल यात्रा के बाद अयोध्या पहुंचे। 

हर दिन 33-35 किलोमीटर चलते थे पैदल

पटेल ने अपने गृह राज्य गुजरात में भी इस यात्रा में भाग लिया था। उन्होंने 30 अगस्त को अपनी यात्रा शुरू की। बयान में कहा गया है कि प्रतिदिन 33 से 35 किलोमीटर पैदल चलकर और रात में विश्राम करके, उन्होंने रास्ते में मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों और गेस्ट हाउस में रुककर यह दूरी तय की। रिश्तेदार अक्सर उन्हें मोबाइल फोन के जरिए अगले पड़ावों के बारे में बताते रहते थे ताकि उन्हें अगले पड़ाव की योजना बनाने में मदद मिल सके।

राम लला के दर्शन कर 34 साल पुराना संकल्प किया पूरा

राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा और अयोध्या परिसर में राम मंदिर और 8 अन्य तीर्थस्थलों पर ध्वजारोहण समारोह की घोषणा के साथ पटेल ने तय किया कि अब अपने दशकों पुराने संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है। अयोध्या पहुंचने पर, उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मिलने के लिए कारसेवकपुरम का भी दौरा किया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

अयोध्या में राम मंदिर के पास गिलहरी की मूर्ति क्यों हुई स्थापित? जानें रामायण में क्या था योगदान

SpiceJet दिल्ली और इन तीन शहरों से अयोध्या के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू करेगी, इस तारीख से भर सकेंगे उड़ान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।