A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: जिम ट्रेनर ने पहले बिजनेसमैन की बीवी से की दोस्ती, फिर तस्वीरें ली; पति को ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख

सूरत: जिम ट्रेनर ने पहले बिजनेसमैन की बीवी से की दोस्ती, फिर तस्वीरें ली; पति को ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख

सूरत में जिम ट्रेनर शब्बीर ने ट्रेनिंग के बहाने एक शादीशुदा हिंदू महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसकी निजी तस्वीरों के आधार पर उसके बिजनेसमैन पति को ब्लैकमेल कर पैसे एंठने लग गया। सूरत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

gym trainer arrested- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जिम ट्रेनर शब्बीर असगरली ट्रंकवाला गिरफ्तार।

सूरत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिम ट्रेनर ने ट्रेनिंग के बहाने एक शादीशुदा हिंदू महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके पति से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को सूरत की एसओजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला के पति को धमकी दी थी कि अगर 5 लाख रुपये नहीं दिए तो वह महिला के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

बिजनेसमैन पति ने किश्तों में दिए पैसे

पति ने भी परिवार की इज्जत बचाने के लिए आरोपी से संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने साफ कहा कि पहले पैसे दो नहीं तो फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा। बदनामी के डर से व्यापारी पति ने किश्तों में 50 हजार दे दिए।

पुलिस की चेतावनी के बाद एक्शन

कुछ दिन पहले सूरत एसओजी पुलिस ने जिम मालिकों से बैठक कर उनको आगाह किया था कि जिम में महिलाओं और युवतियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान अगर गलत हरकत करने की फरियाद मिलेगी तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पति ने जब न्यूज देखी और सोशल मीडिया के जरिए पता चला तो तुरंत सूरत एसओजी पुलिस से संपर्क किया।

जिम ट्रेनर गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत के पाल पुलिस स्टेशन में जिम ट्रेनर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शब्बीर असगरली ट्रंकवाला को गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

'पत्नी को फोटो भेजनी है' कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा; VIDEO

मां को पैसे देकर घर से निकला था अविनाश, स्वर्णरेखा नदी में लगा दी छलांग? पुल पर स्कूटी-मोबाइल देख रो पड़े परिजन