वलसाड से 17 साल की हिंदू लड़की को भगा ले गया ओसामा, मचा बवाल, सब पहुंच गए थाने
गुजरात के वलसाड में मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की को भगाकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद परिवार और हिंदू संगठन के लोगों में रोष पैदा हो गया है। लव जिहाद की घटना को लेकर सभी धरमपुर पुलिस थाने में एकत्रित हुए।
वलसाड़ जिले के धरमपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। 17 साल की हिंदू लड़की को ओसामा नामक मुस्लिम युवक भगाकर ले गया है जिसके चलते परिवार और हिंदू संगठन के लोग धरमपुर पुलिस थाने पहुंचे थे। 20 जनवरी को पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी ओसामा और हिंदू लड़की गिरफ्त के बाहर है।
'लव जिहाद का सेंटर बन गया है धरमपुर'
पुलिस थाने आए लोगों में से एक व्यक्ति ने कहा कि धरमपुर लव जिहाद का सेंटर बन गया है। जब तक उनके ऊपर कड़ा एक्शन नहीं लेगे तो ऐसी घटनाएं होती रहेगी। पहली बार परिवार ने फरियाद की है उसका मनोबल नहीं टूटे और हिंदुओं की भावना को ठेस नहीं पहुंचे इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने बताया कि एक किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ है जिसमें लड़की हिंदू है और आरोपी मुस्लिम समाज का है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें बनाई है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़ लेंगे और लड़की को जल्द से जल्द उसके मां-बाप को सौंप देंगे।
UP से हिन्दू लड़की को भगा ले गया मुस्लिम लड़का
बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूपी के इटावा से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। साल के आखिरी दिन भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को साल के पहले दिन खंडवा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया था। यहां बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है, कि दोनों पिछले डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग में थे और घर से भागकर मुंबई जा रहे थे। खास बात यह है कि, दोनों ने मुंबई जाने के लिए रास्ते में बार-बार ट्रेन बदली, मोबाइल सिम तक तोड़ दी। जिससे कि उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकें।
दोनों नाबालिग, MP में पकड़े गए
नाबालिग प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए यूपी पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें लगी थी। लड़की हिंदू थी, वहीं लड़का मुस्लिम समाज से था। दोनों का धर्म अलग होने के कारण भी यूपी पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी। खंडवा आरपीएफ ने दोनों को मुंबई जाते हुए पंजाब मेल ट्रेन से उतारा। दोनों को दस्तयाब किया और फिर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति ने दोनों से पूछताछ की, बयान दर्ज किए और फिर पुलिस की मौजूदगी में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
(रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)
यह भी पढ़ें-
'मुस्लिम लड़की की मदद से 10 हिंदू लड़कियां फंसाईं', पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ इमरान
