A
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में बैठकर आतंकी संगठन ISIS का प्रचार कर रहा था ईशा, पुलिस ने पकड़ा तो फोन में मिलीं हैरान करने वाली चीजें

गुजरात में बैठकर आतंकी संगठन ISIS का प्रचार कर रहा था ईशा, पुलिस ने पकड़ा तो फोन में मिलीं हैरान करने वाली चीजें

आरोपी व्यक्ति के फोन में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। वह सोशल मीडिया पर आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Accused- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी फकीरमामद ईशा गगड़ा

गुजरात के कच्छ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पुलिस ने आतंकवादी संगठन आई.एस.आई.एस. की विचारधारा से प्रभावित एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मामला पश्चिम कच्छ जिले के भुज तालुका का है, जहां सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी विचारधारा फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अलग-अलग नामों से अकाउंट बनाकर आई.एस.आई.एस. से जुड़े वीडियो, फोटो और भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम कच्छ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पुलिस इंस्पेक्टर ए.डी. परमार और एम.आर. शकूरिया के मार्गदर्शन में टीम लगातार निगरानी रखकर जांच कर रही थी। इसी दौरान भुज तालुका के लोडाई गांव निवासी 32 वर्षीय फकीरमामद ईशा गगड़ा के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। 

सोशल मीडिया पर कर रहा था आतंकी विचारधारा का प्रचार

जांच के दौरान आरोपी फकीरमामद ईशा गगड़ा के मोबाइल फोन की भी जांच की गई, जिसमें सामने आया कि वह सोशल मीडिया पर आई.एस.आई.एस. की विचारधारा से जुड़े वीडियो, फोटो और संदेश पोस्ट कर रहा था। इन पोस्टों में इस्लामिक युद्ध, खलीफा और जिहाद के नाम पर लोगों को इकट्ठा होने के लिए उकसाने वाली सामग्री भी शेयर की गई थी। 

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार इस तरह की गतिविधियां भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। इस मामले में आरोपी फकीरमामद ईशा गगड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत पद्धर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पुलिस इंस्पेक्टर ए.डी. परमार, एम.आर. शकूरिया, पीएसआई डी.बी. वाघेला, आर.एल. चौधरी, टी.बी. रबारी समेत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम शामिल रही।

(कच्छ से नितेश गौर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुजरात: हाई-टेक आधार कार्ड फ्रॉड का पर्दाफाश, डीपफेक वीडियो और AI को इस्तेमाल करके किया जा रहा था बड़ा खेल

गुजरातः द्वारका में धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 2 करोड़ 27 लाख रुपये की खाली कराई गई सरकारी जमीन