1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए जल्द जारी किया जाएगा राहत पैकेज, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया वादा

बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए जल्द जारी किया जाएगा राहत पैकेज, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया वादा

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि बारिश से प्रभावित किसानों को जल्द ही राहत पैकेज जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सहयोग के साथ किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Rain- India TV Hindi
Image Source : PTI बारिश से किसानों को नुकसान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में बेमौसम बारिश के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा करेगी। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में पटेल के हवाले से कहा गया है कि पिछले कुछ दिन में विभिन्न जिलों में हुई बेमौसम बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है और सरकार इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। 

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार जल्द ही किसानों को उनके नुकसान से उबरने में मदद के लिए राहत और सहायता पैकेज की घोषणा करेगी। उन्होंने लिखा, ‘‘राज्य के मंत्रियों ने किसानों की स्थिति को समझने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। प्रशासन ने फसल नुकसान की समीक्षा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है। मैं इस संबंध में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा हूं।’’ 

सरकार किसानों के साथ

सीएमओ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश से खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सहयोग के साथ किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राज्य के मंत्रियों ने किसानों की स्थिति को समझने के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। प्रशासन ने फसल नुकसान की समीक्षा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया बहुत तेजी से शुरू कर दी है। मैं इस संबंध में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हूं।"

किसानों को मदद देने का निर्देश

सीएम ने आगे कहा कि किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार जल्द ही किसानों को इस नुकसान से उबरने में मदद के लिए राहत और सहायता पैकेज की घोषणा करेगी। इससे पहले शनिवार को सीएम पटेल ने राज्य भर में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और बदलते मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की और सरकार को इस कठिन समय में किसानों को पूर्ण सहायता देने का निर्देश दिया। (एएनआई)

यह भी पढ़ें-

गुजरात में राशन की करीब 17 हजार दुकानें हुईं बंद, जानें क्यों हड़ताल पर गए दुकानों के मालिक

सूरत में रईसजादों का आतंक, लग्जरी कारों के काफिले में जमकर की आतिशबाजी, पुलिस ने ठिकाने लगाया दिमाग