1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत में रईसजादों का आतंक, लग्जरी कारों के काफिले में जमकर की आतिशबाजी, पुलिस ने ठिकाने लगाया दिमाग

सूरत में रईसजादों का आतंक, लग्जरी कारों के काफिले में जमकर की आतिशबाजी, पुलिस ने ठिकाने लगाया दिमाग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 30, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 05:56 pm IST

वायरल वीडियो में कई लग्जरी कारों का काफिला सड़क पर दौड़ता हुआ देखा जा सकता है। वहीं, सनरूफ से बाहर निकलकर कुछ लोग चलती गाड़ी में आतिशबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं।

Surat Police- India TV Hindi
सूरत में हंगामा करने वालों को पुलिस ने पकड़ा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के सूरत में चलती कार से आतिशबाजी करने वाले रईसजादों को पुलिस ने सबक सिखाया है। पुलिस ने सभी लग्जरी कारें जब्त कर ली हैं और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों का आतंक मचाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कई लड़के ​लग्जरी कारों के काफिले में नजर आ रहे थे और सार्वजनिक सड़क पर पटाखे फोड़े थे। इन युवकों ने चलती कार में आतिशबाजी कर आतंक मचाया था।

​वीडियो वायरल होने के बाद अडाजण पुलिस एक्शन मोड में आई। ​पुलिस ने तुरंत चार युवकों को गिरफ्तार किया। ​इसके साथ ही पुलिस ने दो ऑडी, एक रेंज रोवर और एक स्कोडा जैसी लग्जरी कारें जब्त कीं। 

पुलिस ने चारों आरोपियों से माफी मंगवाई

​पुलिस ने सैय्यद फैजन वाजिद, मोहम्मद मंसूर खांडा, आमिर अरपोज मेमन और मारूफ इलियास फनीवाला को गिरफ्तार किया। ​चारों रईसजादों ने चलती कार में पटाखे फोड़ने के साथ-साथ रेस भी लगाई थी। ​पुलिस ने सभी से माफी मंगवाई।

साबरमती में आतिशबाजी के दौरान हुई थी बच्ची की मौत

गुजरात में दीपावाली की रात पटाखे फोड़ने के दौरान एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी। मासूम बच्ची पटाखे को फूटते हुए देख रही थी। साबरमती थाने के अंतर्गत कुछ लोग लोहे की पाइप में रख कर पटाखे चला रहे थे। दो बच्ची पास में इसे देख रही थीं। तभी पटाखा फूटते ही लोहे का एक हिस्सा सीधा बच्ची के सिर में गोली की तरह घुस गया। बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी 19 साल का शिवम गौर है, जो अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर पटाखे छोड़ रहा था। उसने एक 2.5 से 3 फीट के लोहे के पाइप में एक साथ 15 मिर्ची बम रख कर जलाए और बम फूटते ही पाइप गोली की रफ़्तार से पास में खड़ी 16 साल की हेना के माथे में जा लगा, जिससे उसका माथा फट गया। पाइप लगने से हेना के माथे में 45 फ्रैक्चर हो गए थे। ब्रेन में मल्टीपल हैमरेज हुए थे। पाइप हेना के माथे को तोड़ता हुआ पीछे दूकान के शटर से लगा तो शटर भी डैमेज जो गया।

(सूरत से शैलेष चंपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बेटे ने 290 किसानों का कर्ज चुकाकर मां को दी सच्ची श्रद्धांजलि, दिल खोलकर दिया दान, रकम कर देगी हैरान

गुजरात में बेमौसम बारिश से 10 लाख हेक्टेयर से ज्यादा खेत तबाह, सीएम ने फसल नुकसान का सर्वे कराने के आदेश दिए

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।