A
Hindi News गुजरात सेमिनार में स्पीच देते समय 22 साल की लड़की को हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुए जिंदगी के आखिरी पल

सेमिनार में स्पीच देते समय 22 साल की लड़की को हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुए जिंदगी के आखिरी पल

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों से भरे हॉल में लड़की स्पीच दे रही है और अचानक लड़खड़ा कर गिर जाती है। सभी लोग भागकर उसके पास पहुंचते हैं, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

Heart Attack- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT सूरत में लड़की को हार्ट अटैक

देशभर में युवाओं में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। ऐसी ही चौका देने वाली घटना गुजरात के सूरत में सामने आई है। सूरत के कापोदरा में एक युवती जब सेमिनार में स्पीच दे रही थी, तभी अचानक उसको दिल का दौरा पड़ा और वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी। युवती की जिंदगी के आखिरी पल का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। लड़की को कॉलेज में आयोजित सेमिनार में भाषण देते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा।

सीसी टीवी में साफ नजर आ रहा है दूसरे लोगों ने युवती को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश भी की पर युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूरत में कापोदरा इलाके स्थित धारुकावाला कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान झील ठक्कर नाम की 22 वर्षीय युवती भाषण दे रही थी। अचानक गिर पड़ी और बेहोश हो गई। वहां मौजूद लोगों ने सीपीआर देकर युवती को मसाज करने की कोशिश की और फौरन उसे अस्पताल ले गए पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

युवाओं में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले

मेडिकल एक्सपर्ट चेतावनी दे रहे हैं कि गतिहीन जीवनशैली किशोरों में हाई ब्लड प्रेशर के मामलों को तेजी से बढ़ा रही है और 25 साल से कम उम्र के लोगों में भी दिल के दौरे का कारण बन रही है। अब 50 प्रतिशत दिल के दौरे 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को पड़ रहे हैं और दिल्ली के 60 प्रतिशत स्कूली बच्चे मोटापे से ग्रस्त हैं। इन चिंताजनक आंकड़ों ने विशेषज्ञों को यह कहने पर मजबूर कर दिया है कि इस शहरी स्वास्थ्य संकट को दूर करने और अगली पीढ़ी को बचाने के लिए 'ब्लू जोन' सिद्धांतों पर तुरंत लौटना ही सबसे अच्छा तरीका है।

'ब्लू जोन' दुनिया की पांच जगहों को दर्शाता है। ओकिनावा, जापान, सार्डिनिया, इटली, निकोया, कोस्टा रिका, इकारिया, ग्रीस, और लोमा लिंडा, कैलिफोर्निया। यहां लोग प्राकृतिक गतिशीलता, मजबूत सामुदायिक बंधन पर आधारित अपनी अनूठी जीवनशैली के कारण अक्सर 100 साल तक उल्लेखनीय ऊर्जा के साथ बहुत लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गिर सोमनाथ की एक दरगाह से हथियारों का जखीरा बरामद, तटीय क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ पूछताछ शुरू

सूरत शहर में नकली पनीर के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, मशहूर डेयरी की दो यूनिटों से करीब 900 किलो पनीर जब्त