1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत शहर में नकली पनीर के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, मशहूर डेयरी की दो यूनिटों से करीब 900 किलो पनीर जब्त

सूरत शहर में नकली पनीर के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, मशहूर डेयरी की दो यूनिटों से करीब 900 किलो पनीर जब्त

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 17, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 08:12 pm IST

सूरत में 900 किलो नकली पनीर जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई। सस्ते केमिकल से यह पनीर तैयार किया जा रहा था, जो शरीर में धीमा जहर छोड़ता है।

Fake Cheese- India TV Hindi
सूरत में पकड़ा गया नकली पनीर Image Source : REPORTER INPUT

सूरत में पुलिस मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस और फूड विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सूरत की मशहूर डेयरी की दो यूनिटों से करीब 900 किलो नकली पनीर जब्त कर जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया है। सूरत की एसओजी पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ डेयरी संचालक सस्ते केमिकल की मदद से नकली पनीर बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। 

सूचना के आधार पर सूरत एसओजी की टीम ओर फूड विभाग की टीम ने सूरत के खटोंडरा विस्तार में सुरभी डेयरी के गोदाम पर छापा मारा। छापे में 755 किलो नकली पनीर मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई। मौके पर मौजूद डेयरी संचालक ने पूछताछ में बताया कि पनीर नकली है।

एसिटिक एसिड से बनाते थे पनीर

एसओजी और फूड डिपार्टमेंट ने जहां नकली पनीर बनता था, इस जगह छापेमारी की तो नकली पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान का बड़ा स्टॉक मिला। मौके से 430 किलो बटर, 600 लीटर दूध, 90 लीटर तेल, 200 किलो संदिग्ध पनीर, 7 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया गया। एसिटिक एसिड का उपयोग दूध को फाड़कर पनीर बनाने में किया जाता था, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है और शरीर में धीमा जहर छोड़ता है। 

आधी कीमत में बिकता था नकली पनीर

अधिकारियों को जांच में पता चला कि ये हर दिन 200 से अधिक किलो नकली पनीर बनाकर शहर के बाजारों, होटलों रेस्टोरेंट, और ठेले वालो को आधी कीमत के भाव में बेचा जाता था। सूरत में खाद्य सुरक्षा पर सीधा सवाल खड़ा करने वाली सुरभी डेयरी पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसते हुए छापेमारी के दो दिन बाद गौदाम, फैक्टरी और दुकान को सील कर दिया है।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के विजन ने किया साफ, वो समय दूर नहीं, जब पूरे भारत में बुलेट ट्रेन की होगी कनेक्टिविटी

नवसारी हाईवे से 1 करोड़ रुपये की शराब जब्त, लहसुन भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहा था आरोपी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।