1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. कजन ने अपने 3 साल के भाई को किडनैप कर किया कत्ल, शव को ट्रेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में फेंका

कजन ने अपने 3 साल के भाई को किडनैप कर किया कत्ल, शव को ट्रेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में फेंका

एक युवक ने अपने तीन साल के कजन भाई को अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को ट्रेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में छिपा दिया।

आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने तीन साल के कजन भाई का अपहरण करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास शाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कजन ने बच्चे की हत्या कर उसके शव को ट्रेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में छिपा दिया था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपी विकास शाह ने सूरत के अमरोली इलाके से तीन वर्षीय बच्चे को अगवा कर लिया था। इसके बाद, वह बच्चे को मुंबई ले आया और वहां से कुशीनगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 22537) में सवार हुआ।

ट्रेन के टॉयलेट में छिपाया शव

ट्रेन में सफर के दौरान, आरोपी ने एसी कोच B2 के बाथरूम में मासूम बच्चे का गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे टॉयलेट के कूड़ेदान में डाल दिया और फरार हो गया।

ऐसे हुआ खुलासा

इसके बाद, शनिवार की सुबह करीब 1.0 बजे जब ट्रेन की सफाई हो रही थी, तब कर्मचारियों ने बच्चे का शव बरामद किया। इस मामले की जानकारी तुरंत मुंबई जीआरपी पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि सूरत के अमरेली में बच्चे के अपहरण का मामला पहले से ही दर्ज है।

पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मुंबई जीआरपी ने इस मामले में गुजरात पुलिस को ग्राउंड सपोर्ट दिया, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में आरोपी विकास शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

शादीशुदा और दो बच्चों के बाप का खूनी खेल, 2 लाख रुपये के लिए की प्रेमिका की हत्या; सनसनीखेज खुलासा

माता वैष्णो देवी मार्ग पर हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी