1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादीशुदा और दो बच्चों के बाप का खूनी खेल, 2 लाख रुपये के लिए की प्रेमिका की हत्या; सनसनीखेज खुलासा

शादीशुदा और दो बच्चों के बाप का खूनी खेल, 2 लाख रुपये के लिए की प्रेमिका की हत्या; सनसनीखेज खुलासा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 26, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 05:08 pm IST

रोहतास से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या पैसे के लिए कर दी। शख्स शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है।

बेटी की हत्या पर मां का आरोप- India TV Hindi
बेटी की हत्या पर मां का आरोप Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के रोहतास जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक बजरंगी कुमार, जो दो बच्चों का पिता है, ने 2 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी रुबी की हत्या कर दी।

शादीशुदा प्रेमी पर हत्या का आरोप 

मृतका की मां ने बताया कि करीब दो महीने पहले आरोपी बजरंगी कुमार उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। दोनों नासरीगंज थाना क्षेत्र के खीरीयावं गांव में आरोपी की बहन के घर रह रहे थे।

फोन पर की थी 2 लाख की मांग 

मृतका की मां के अनुसार, 24 अगस्त की रात को बेटी ने फोन किया और उससे काफी देर बातचीत हुई। इसी दौरान आरोपी बजरंगी कुमार ने 2 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं मिलने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी और उसी रात उसकी हत्या कर दी।

शव लेकर गांव पहुंचा आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा 

25 अगस्त की सुबह आरोपी युवक जब ऑटो से युवती का शव लेकर अपने गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

शादीशुदा था आरोपी, दो बच्चे हैं 

जानकारी के मुताबिक, हुरका पंचायत के कोईडीह गांव निवासी बजरंगी कुमार की शादी वर्ष 2017 में बेबी देवी से हुई थी। दोनों से उसे दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह युवती रुबी से प्रेम करने लगा और उसके साथ रहने लगा था।

पहले भी हुआ था विवाद 

गांव वालों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी पहले भी परिवार को हो चुकी थी। एक बार युवती के भाई ने फोन पर बातचीत करते हुए बजरंगी को पकड़कर उसकी पिटाई भी की थी। विवाद को ग्रामीणों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध जारी रहे और आखिरकार एक महीने पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे।

पुलिस का बयान

तिलौथू थाना अध्यक्ष जय राम शुक्ल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट- रंजन सिंह)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में बीच सड़क महिला सुरक्षा की उड़ाई गई धज्जियां, 1 लड़के ने 6 लड़कियों को पीटा

माता वैष्णो देवी मार्ग पर हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।