1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Video: युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने उसकी ननद को पुलिस की गाड़ी से खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े, 10 गिरफ्तार

Video: युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने उसकी ननद को पुलिस की गाड़ी से खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े, 10 गिरफ्तार

युवती की मौत के बाद परिजनों ने उसकी ननद को जमकर पीटा। उसे पुलिस की गाड़ी से बाहर खींचकर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Surat clash- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गाड़ी से ननद को बाहर खींचते परिजन

सूरत में तेलुगु समाज की महिला ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके परिजनों ने जमकर बवाल किया और उसकी नदद को जमकर पीटा। पीहर पक्ष ने बड़ी संख्या में हंगामा मचाया और ननद के घर जाकर मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ननद को सुरक्षित पुलिस जिप्सी में बिठाकर ले जा रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने ननद को जिप्सी से खींचकर बाहर निकालकर जमकर पिटाई की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

यह पूरी घटना सूरत के लिंबायत थाना अंतर्गत बजरंग नगर की है। 29 वर्षीय तेलुगु महिला मोनिका शोबन बाबू पामुला ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए मोनिका को प्रताड़ित किया जाता था। हमने पहले भी 10 तोला सोना और कैश दहेज में दिए थे। फिर भी ओर दहेज की मांग से तंग आकर मोनिका ने आत्महत्या की है।

पुलिस की जिप्सी से खींचकर पीटा

पीहर पक्ष के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। गुस्से में 15 से 20 महिला और पुरुष मोनिका की ननद ज्योत्सना के घर पहुंच गए और खूब हंगामा किया। ज्योत्सना ने फौरन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ज्योत्सना को घर से सुरक्षित निकालकर पुलिस की जिप्सी में बिठा दिया। मोनिका के परिवार वाले को इतना गुस्सा था कि ननद को पुलिस जिप्सी से खींचकर बाहर लेकर आए और जमकर धुलाई की ओर उनके कपड़े भी फाड़ डाले।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

एसीपी वीएम जडेजा ने बताया कि सूरत के लिंबायत थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में एक महिला मोनिका ने आत्महत्या की थी। जांच में पता चला कि ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनके भाई श्रीकांत ने फरियाद दर्ज करवाई है उसमें बताया कि ससुराल वाले 10 तोला सोना और कुछ कैश की मांग कर रहे थे जो दे दिया था। बाद में और रूपये मांग रहे थे, जो नहीं देने से मेरी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इसे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है।

10 आरोपी पुलिस रिमांड पर

गुस्से में मृतक मोनिका के घर वाले ननद के घर पर पहुंचे और उनके घर पर हमला कर दिया। ननद ज्योत्सना ने पुलिस को फोन किया वैसे ही पुलिस ननद ज्योत्सना के घर पहुंची और मारने वाले के चंगुल से बचाकर पुलिस की पीसीआर वैन में बैठा दिया। मृतक मोनिका के परिजनों ने पुलिस की पीसीआर वैन से जबरन ज्योत्सना को बाहर खींच लिया और उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। जैसे तैसे पुलिस ने ज्योत्सना को छुड़ाया और पीसीआर वैन से ले जाकर सूरत के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतक मोनिका के परिवार के 18 जनों के खिलाफ रायटिंग का मामला दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुजरात: अडानी विद्या मंदिर में राज्यपाल ने बच्चों से किया संवाद, सुनाई एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्ष की कहानी

गुजरात के बोटाद में लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 घायल