1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के बोटाद में लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 घायल

गुजरात के बोटाद में लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 घायल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 29, 2025 10:20 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 10:20 am IST

लग्जरी बस बोटाद जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।

सड़क हादसा...- India TV Hindi
सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार तड़के एक प्राइवेट बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर परबाद वंदा ने बताया कि बस जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बस जिले के रानपुर तालुका के एक गांव से पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ गई थी और लौटते वक्त ये हादसा हुआ।’’ अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।